NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान': रिलीज से पहले टि्वटर पर तेज हुई फिल्म को बायकॉट करने की मांग, जानिए कारण
    अगली खबर
    'जवान': रिलीज से पहले टि्वटर पर तेज हुई फिल्म को बायकॉट करने की मांग, जानिए कारण
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के बायकॉट की उठी मांग

    'जवान': रिलीज से पहले टि्वटर पर तेज हुई फिल्म को बायकॉट करने की मांग, जानिए कारण

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 06, 2023
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    आजकल बॉलीवुड गलियारों में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। खासकर फिल्म की दीवानगी शाहरुख के प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रही है।

    एक तरफ जहां प्रशंसक आए दिन फिल्म काे टि्वटर पर ट्रेंड करा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब फिल्म के बायकॉट की मांग तेज हो गई है।

    टि्वटर पर #BoycottJawanMovie ट्रेंड कर रहा है।

    आइए जानें लोगों ने क्यों खोला फिल्म के खिलाफ मोर्चा।

    ट्रोलिंग

    शाहरुख के मंदिर जाने से दिक्कत

    जवान की रिलीज से पहले हाल ही में शाहरुख, नयनतारा और अपनी बेटी सुहाना खान के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

    इससे पहले शाहरुख ने माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। कुछ लोगों को यही नागवार गुजर रहा है। इसी बीच टि्वटर पर #BoycottJawanMovie ट्रेंड होने लगा है।

    लोगों का कहना है कि मंदिर कोई स्टूडियो नहीं है, जहां फिल्मों का प्रमोशन करो, वहीं कुछ लोग पुरानी बातें खोद रहे हैं।

    बहिष्कार

    सुशांत के प्रशंसकों ने भी किया विरोध

    एक यूजर ने लिखा, 'ये बकवास बंद करो। हमारे मंदिर तुम्हारे प्रमोशन का कोई स्टूडियो नहीं है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही हिंदू मंदिरों की याद क्यों आती है?'

    उधर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने लिखा, 'नो सशांत नो बॉलीवुड।'

    एक ने लिखा, 'अपना 1 रुपया भी बॉलीवुड को न दें। वे हिंदुओं के खिलाफ हैं और जानबूझकर युवाओं को अपने हिंदू धर्म से नफरत करना सिखा रहे हैं। भारत में 80% हिंदू हैं। 'जवान' को बायकॉट करें।'

    ट्विटर पोस्ट

    यूजर का ट्वीट

    Our Temples are not your studios for promotional gimmicks.

    Why just before a movie release you remember Hindu temples ?

    STOP THIS NONSENSE !!#BoycottJawanMovie pic.twitter.com/LFHOMd1Bt1

    — Rajesh Bhatt 🔥🚩 🇮🇳 (@RajeshRB001) September 5, 2023

    वजह

    उदय स्टालिन भी बने बायकाॅट का कारण

    उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु में 'जवान' के ड्रिस्ट्रीब्यूशन राइट्स दिए गए हैं, जो साउथ के मशहूर अभिनेता और निर्माता हैं। उनका रेड जाइंट मूवीज नाम का प्रोडक्शन हाउस है।

    उदय तमिलनाडु सरकार के मंत्री भी हैं। उनके फिल्म से जुड़ने पर भी टि्वटर पर बवाल हो रहा है। दरअसल, उदय ने अपने एक बयान में सनातनी धर्म को खत्म करने की मांग की थी।

    कुछ लोग उनके उसी बयान के कारण फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्ववीट

    Trend Boycott against Bollywood again.. This time 2 reasons

    1- Jawan movie Produced by UdayStalin

    2- Bollywood attempting its best to flop Best Actors from South cause of jealousy.. Before Prabhas now Vijay Sethupathi#BoycottJawan#BoycottJawanMovie#BoycottRedMoviesGiant pic.twitter.com/yIdlBYjGUh

    — やคค℘i やuภℽคtmค ☠ ᵀᴹ°᭄ (@PaapiPunyatma) September 4, 2023

    नाराजगी

    एडवांस बुकिंग को बता दिया फर्जी

    एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर आ रहीं सभी खबरें फर्जी है। उन पर भरोसा न करें। ये नंबर वो ही ब्रांड कंपनियां बढ़ा रही हैं, जिनका शाहरुख प्रचार करते हैं।'

    यूजर ने आगे लिखा, 'आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल गया तो पूरे बॉलीवुड ने समर्थन किया, क्योंकि वह शाहरुख का बेटा है। सुशांत भी किसी का बेटा था, जिसकी हत्या हुई, लेकिन कोई उसके पिता के साथ खड़ा नहीं हुआ, क्योंकि वह बाहरी था।'

    आगाज

    7 सितंबर को रिलीज हो रही 'जवान'

    'जवान' का ट्रेलर 24 घंटे में 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था।

    इसे शाहरुख के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

    फिल्म में शाहरुख के कई अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति अहम भूमिका निभाएंगे।

    यह फिल्म 7 सितंबर को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।

    पोल

    आप 'जवान' में किसे देखने के लिए उत्साहित हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    बॉक्स ऑफिस: 'ड्रीम गर्ल 2' का धमाल जारी, 'गदर 2' 500 करोड़ के करीब बॉक्स ऑफिस: 'ड्रीम गर्ल 2' का धमाल जारी, 'गदर 2' 500 करोड़ के करीब

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शाहरुख की 'पठान' की रिलीज से पहले भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि देशभर में विराेध प्रदर्शन हुआ था। 'अशोका' और 'पहेली' लेकर 'जब तक है जान', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'बिल्लू' जैसी उनकी कई फिल्मों पर विवाद हो चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    आगामी फिल्में
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड

    जवान फिल्म

    'जवान': शाहरुख खान की फिल्म में होंगे 6 गाने, सामने आई लिस्ट  शाहरुख खान
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? 'जवान' से है खास कनेक्शन  सलमान खान
    शाहरुख खान की 'जवान' से विजय सेतुपति का पहला लुक आया सामने, नया प्रीव्यू भी जारी  शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना अगस्त में होगा रिलीज, 'जिंदा बंदा' है नाम  शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    आर्यन ने ठुकराए 'स्टारडम' के लिए OTT से मिले करोड़ों रुपये के कई प्रस्ताव, जानिए वजह आर्यन खान
    फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार  जवान फिल्म
    शाहरुख खान 'जवान' के लिए अपनाएंगे 'पठान' वाली रणनीति, जानिए प्रचार की तैयारी जवान फिल्म
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में एक महीना पहले ही शुरू  जवान फिल्म

    आगामी फिल्में

    महेश बाबू और एसएस राजामौली की 'SSMB29' का हिस्सा बनेंगे हॉलीवुड सितारे, लेखक ने की पुष्टि  महेश बाबू
    इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में काजोल की हुई एंट्री, निभाएंगी अहम किरदार काजोल
    'खलनायक 2' में मुख्य भूमिका नहीं निभाएंगे संजय दत्त? सामने आया सुभाष घई का बड़ा बयान  संजय दत्त
    नितेश तिवारी की 'रामयाण' में साई पल्लवी ने ली आलिया भट्ट की जगह  साई पल्लवी

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई में उछाल, 500 करोड़ के करीब पहुंची 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अनिल शर्मा फिर करेंगे सनी देओल संग बड़े पर्दे पर धमाल, लाएंगे इन फिल्मों के सीक्वल सनी देओल
    'यारियां 2' से हटाए गए विवादित सीन, मिजान जाफरी ने मांगी माफी दिव्या खोसला कुमार
    जैकलीन फर्नांडिस के लिए पशु अस्पताल का निर्माण करा रहा सुकेश चंद्रशेखर, पत्र लिखकर किया ऐलान  सुकेश चंद्रशेखर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025