NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी
    अगली खबर
    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी
    इन सितारों ने 50 का पड़ाव पार कर रचाई शादी

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी

    लेखन मेघा
    May 27, 2023
    08:01 am

    क्या है खबर?

    कहते हैं प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती। किसी की जिंदगी में प्यार कब दस्तक देगा यह कोई नहीं जानता है। हमारे समाज में शादी की उम्र बहुत मायने रखती है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने साबित किया है कि प्यार और शादी के बीच उम्र कभी नहीं आती।

    आइए ऐसे सितारों के बारे में जानते हैं जिन्होंने रूढ़ियों को तोड़ प्यार को तवज्जो दी और उम्र की परवाह किए बगैर शादी रचाई।

    #1

    आशीष विद्यार्थी

    मनोरंजन जगत की दुनिया के मंझे हुए कलाकारों में शुमार आशीष विद्यार्थी ने गुरुवार को 60 साल की उम्र में असम की रुपाली बरुआ से दूसरी शादी रचाई है।

    अभिनेता अपनी नई पारी की शुरुआत कर काफी खुश हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    रुपाली कोलकाता में बिजनेस करती हैं। उनका अपना अपना फैशन स्टोर है और वह एक कैफे और बुटीक चलाती हैं।

    दोनों ने अपनी करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की है।

    #2

    हंसल मेहता

    फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने पिछले साल 24 मई को 54 साल की उम्र में सफीना हुसैन से शादी की थी। दोनों ने 17 साल लिव-इन में रहने के बाद शादी का फैसला किया था।

    दोनों ने सैन फ्रांसिस्को में अपनी दो बेटियों, परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी रचाई थी। सफीना से पहले हंसल की शादी सुनीता मेहता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जय और पल्लव हैं।

    #3

    कबीर बेदी

    कबीर बेदी ने एक या दो नहीं चार बार शादी की है। अभिनेता ने 1969 में प्रोतिमा बेदी से पहले शादी की थी, लेकिन 1977 में दोनों अलग हो गए।

    इसके बाद उन्होंने सुसान हम्फ्रीज से दूसरी और निक्की बेदी से तीसरी शादी की थी, जो असफल रहीं।

    इसके बाद 2016 में 70 साल की उम्र में अभिनेता ने चौथी शादी परवीन दुसांज से की। दोनों के बीच 29 साल का अंतर है।

    #4

    सुहासिनी मुले

    छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने 2011 में 60 साल की उम्र में अतुल गुर्टू से शादी की थी।

    यह सुहासिनी की पहली शादी थी तो अतुल शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था।

    अतुल भौतिकी वैज्ञानिक हैं और दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

    एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि दोनों पहले दोस्त बने और फिर उन्होंने शादी कर ली।

    #5

    नीना गुप्ता

    मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने 2008 में दिल्ली के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी।

    इससे पहले नीना को वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हुआ था और दोनों की एक बेटी मसाबा गुप्ता है।

    हालांकि, दोनों की कभी शादी नहीं हुई थी और ऐसे में नीना ने ही मसाबा का पालन-पोषण किया।

    अब 50 साल की उम्र में विवेक के साथ शादी करने के बाद नीना अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

    #6

    मिलिंद सोमन

    मिलिंद सोमन ने साल 2018 में 53 की उम्र में अंकिता कुंअर से दूसरी शादी की थी। अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं और ऐसे में दोनों काफी समय तक सुर्खियों में बने रहे थे।

    अंकिता से पहले मिलिंद ने 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस माइलिन जम्पोनई शादी रचाई थी, लेकिन 2009 में दोनों अलग हो गए थे।

    अब मिलिंद और अंकिता अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    नीना गुप्ता
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    कलाकारों के प्रदर्शन को खराब कहने पर अमिताभ बच्चन बोले- हम डर में जीते हैं अमिताभ बच्चन
    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    अदिति राव हैदरी की नई फिल्म 'लायनेस' का ऐलान, निभाएंगी अहम किरदार  अदिति राव हैदरी
    फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' रिव्यू:  जुझारू वकील के किरदार में खूब जमे मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी

    नीना गुप्ता

    अपनी बायोपिक में रणबीर कपूर संग इन अभिनेत्रियों को देखने चाहते हैं अनूप जलोटा बॉलीवुड समाचार
    नीना गुप्ता ने किया खुलासा, लॉकडाउन में ही साइन की तीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    मसाबा गुप्ता ने किए कई खुलासे, पैदाइश और स्किन कलर पर सुनने पड़ते थे भद्दे कमेंट्स बॉलीवुड समाचार
    पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगी नीना गुप्ता और कल्कि, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया बॉलीवुड समाचार
    फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां बॉलीवुड समाचार
    मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया पीवीआर
    30 साल बाद कश्मीर में खुला पहला मल्टीप्लेक्स, उप राज्यपाल ने किया उद्घाटन कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025