LOADING...
'आश्रम 4' के साथ होगी बॉबी देओल की वापसी, सीरीज पर आया ये बड़ा अपडेट
'आश्रम सीजन 4' को लेकर आया अपडेट

'आश्रम 4' के साथ होगी बॉबी देओल की वापसी, सीरीज पर आया ये बड़ा अपडेट

Jul 01, 2026
03:23 pm

क्या है खबर?

बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। 'बाबा निराला' के किरदार में अभिनेता एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटेंगे, क्योंकि सीजन 4 बनने वाला है। ताजा अपडेट है कि सीरीज पर इसी साल से काम शुरू कर दिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि 'आश्रम 4' में बॉबी के अलावा, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल भी अपने-अपने किरदारों में वापसी करते हुए दिखेंगे।

शूटिंग

अगले महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक प्रकाश झा अपने प्रोडक्शन हाउस, प्रकाश झा प्रोडक्शंस के बैनर तले इस क्राइम ड्रामा सीरीज का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। इसकी शूटिंग अगस्त, 2026 से शुरू करने की योजना बन रही है। हालांकि रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं की गई है कि चौथे सीजन के साथ बाबा निराला की कहानी का अध्याय खत्म हो जाएगा या फिर आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल, शो का निर्माण कार्य जारी है।

सीरीज

पिछले 3 सीजन को मिल चुकी है शानदार प्रतिक्रिया

'आश्रम' का पहला सीजन 28 अगस्त, 2020 को MX प्लेयर पर प्रसारित किया गया था। उसी साल नवंबर, 2020 में इसके दूसरे सीजन ने दस्तक दी, जबकि तीसरे सीजन काे जून, 2022 में टेलीकास्ट किया गया था। इसी के साथ चौथे सीजन की नींव रखी गई थी। सीरीज की कहानी बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है। वह खुद को धर्मगुरू बताकर अपने अनुयायियों का विश्वास जीतता है, लेकिन गुप्त रूप से एक ठग के रूप में काम करता है।

Advertisement