LOADING...
'एनिमल' में बॉबी देओल नहीं बोलेंगे एक भी शब्द, कुछ ऐसा होगा किरदार 
'एनिमल' में बॉबी देओल नहीं बोलेंगे एक भी शब्द (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iambobbydeol)

'एनिमल' में बॉबी देओल नहीं बोलेंगे एक भी शब्द, कुछ ऐसा होगा किरदार 

Nov 22, 2023
05:21 pm

क्या है खबर?

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म में ऐसा किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसमें पहले कभी उनको नहीं देखा गया हैं। इसमें उनकी भिड़ंत रणबीर कपूर से होगी। अब बॉबी के किरदार से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। खबर है कि 'एनिमल' में बॉबी एक भी शब्द नहीं बोलते नजर आएंगे। अभिनेता का किरदार मूक व्यक्ति का होगा। वह बिना बोले ही अपना किरदार निभाएंगे।

रिपोर्ट

खौफनाक होगा बॉबी का किरदार 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल' में बॉबी का किरदार खौफनाक होगा। इसकी झलक हमें टीजर में देखने को मिल चुकी है। भारतीय सिनेमा में अब तक साइको और पागल किस्म के कई खूंखास विलन को देखा गया है। हालांकि, अब पहली बार बॉलीवुड में बॉबी एक मूक विलन का किरदार निभाएंगे। 'एनिमल' का ट्रेलर कल (23 नवंबर) जारी किया जाएगा और यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

ऐसा होगा बॉबी का किरदार 

पोल

आप कौन-सी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं?