Page Loader
'एक विलेन' से लेकर 'कबीर सिंह' तक, अर्जुन कपूर ने ठुकराई थी ये फिल्में
अर्जुन कपूर ने ठुकराई ये फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

'एक विलेन' से लेकर 'कबीर सिंह' तक, अर्जुन कपूर ने ठुकराई थी ये फिल्में

Jun 26, 2025
12:28 pm

क्या है खबर?

अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'इशकजादे' से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उन्होंने 'हॉफ गर्लफ्रेंड', 'मुबारकां' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, कुछ फिल्में करने के बाद उनका करियर पटरी से उतर गया। अर्जुन 40 साल के हो गए हैं। आइए इस मौके पर हम आपको उन 3 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अर्जुन ने ठुकरा दिया था।

#1

'एक विलेन'

शुरुआत मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' (2014) से करते हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ से पहले निर्माताओं ने गुरु दिवेकर की भूमिका के लिए अर्जुन से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए रजामंदी नहीं दी। 39 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'एक विलेन' ने बॉक्स ऑफिस पर 105.76 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

#2

'कबीर सिंह'

2019 में आई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' को काफी पसंद किया गया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कबीर की भूमिका के लिए निर्माताओं ने पहले अर्जुन से बातचीत की थी। हालांकि, उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते इस फिल्म से किनारा कर लिया। बाद में यह फिल्म शाहिद की झोली में आई। 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर 278.80 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।

#3

'83'

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी, लेकिन उनसे पहले इस फिल्म का प्रस्ताव अर्जुन को मिला था। हालांकि, उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 220 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म '83' ने बॉक्स ऑफिस पर 107.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।