NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 16, 2022, 10:11 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर
    इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर

    आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उनका जन्म 16 नवंबर, 1985 को मुंबई में हुआ था। आज (16 नवंबर) वह अपने उम्र के 37वें पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। फैंस के लिए उनका जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर आदित्य को बधाइयां दे रहे हैं। वह कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। आइए उनकी आने वाली फिल्मों पर गौर फरमाते हैं।

    थडम की हिंदी रीमेक

    काफी समय से सुपरहिट तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थडम' की हिंदी रीमेक चर्चा में है। इस फिल्म में आदित्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें पहली बार उन्हें डबल रोल में देखा जाएगा। मुराद खेतानी इसके प्रोड्यूसर हैं, जबकि इसका निर्देशन वर्धन केतकर कर रहे हैं। मुराद ने बताया था कि 2019 में 'थडम' की रिलीज के बाद से ही वह इस फिल्म की हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे। फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आ सकती है।

    शूटआउट 3: गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे

    खबरों की मानें तो आदित्य के खाते से शूटआउट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'शूटआउट 3: गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' जुड़ी है। फिल्म 1992 के 'जेजे हॉस्पिटल शूटआउट' कांड पर आधारित होगी। इसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। भूषण कुमार की टी-सीरीज और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जाएगा। इसकी पटकथा को 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फेम रजत अरोड़ा लिखेंगे। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' 2007 में रलीज हुई थी।

    मलंग 2

    'मलंग 2' को लेकर भी अभिनेता का नाम सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिलहाल इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके पहले भाग में आदित्य के साथ दिशा पाटनी नजर आई थीं। मोहित सूरी ने इसका निर्देशन किया था। इसमें अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म 2020 में बड़े पर्दे पर आई थी। कुछ समय पहले निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा था कि 'मलंग 2' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है।

    द नाइट मैनेजर की हिंदी रीमेक

    वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की हिंदी रीमेक में आदित्य मुख्य भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगे। फेमस नॉवेल 'द नाइट मैनेजर' पर बनी इस सीरीज को ब्रिटिश टेलीविजन की टॉप सीरीज में से एक माना जाता है। आदित्य को ऑरिजनल सीरीज में टॉम हिडलेस्टन द्वारा निभाए गए जोनाथन पाइन के किरदार को अदा करने के लिए चुना गया है। इस सीरीज का भारतीय संस्करण डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित हो सकता है। यह ऑरिजनल सीरीज 2016 में रिलीज हुई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से डिग्री लेने के बाद आदित्य ने चैनल V पर VJ के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद छोटे पर्दे पर उन्होंने अपनी धाक जमाई, फिर बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में
    आदित्य रॉय कपूर

    ताज़ा खबरें

    UAE की ईशा ओझा बनी 'ICC एसोसिएट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर', ऐसा रहा प्रदर्शन ICC अवार्ड्स
    'पठान' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पहली स्क्रीनिंग के बाद जोड़े गए 300 शो शाहरुख खान
    रणजी ट्रॉफी: पुलकित नारंग ने लिए 5 विकेट, राजस्थान के खिलाफ सर्विसेज को मिली बढ़त रणजी ट्रॉफी
    गणतंत्र दिवस पर घर पर बनाएं ये तिरंगा पेय पदार्थ, आसान हैं इनकी रेसिपी गणतंत्र दिवस

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर हुआ लीक सलमान खान
    उर्फी जावेद को मुंबई में किराए पर नहीं रहा कोई घर, जानिए वजह उर्फी जावेद
    कृति सैनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने धर्मेंद्र शाहिद कपूर
    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! ऋतिक रोशन

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: पीयूष मिश्रा की इन कविताओं और गानों का आज भी दीवाना है जमाना पीयूष मिश्रा
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख

    आगामी फिल्में

    अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म 'शिव शास्त्री बालबोआ' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक अनुपम खेर
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' से दूसरा गाना 'छेड़खानियां' रिलीज कार्तिक आर्यन
    'हसीन दिलरुबा 2' की शूटिंग के बाद विक्रांत करवाएंगे सर्जरी, चार साल पहले लगी थी चोट विक्रांत मैसी
    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री अक्षय कुमार

    आदित्य रॉय कपूर

    अनिल और आदित्य की फिल्म 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें अनिल कपूर
    कब आएगा अनिल कपूर-आदित्य रॉय की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर? निर्माताओं ने किया खुलासा अनिल कपूर
    सारा अली खान फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नजर सारा अली खान
    अनिल और आदित्य की 'द नाइट मैनेजर' का फर्स्ट लुक जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी अनिल कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023