Page Loader
अरबपति उदय कोटक की बहू बनीं पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य, जानिए उनके बारे में 
कौन हैं अदिति आर्य? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aryaaditi)

अरबपति उदय कोटक की बहू बनीं पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य, जानिए उनके बारे में 

Nov 09, 2023
06:59 pm

क्या है खबर?

देश के दिग्गज बैंकर और अरबपित उदय कोटक के बेटे जय कोटक शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पूर्व फेमिना मिस इंडिया अदिति आर्य संग सात फेरे लिए। शादी मंगलवार (7 नवंबर) को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई। जय ने इस साल की शुरुआत ने अदिति संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर बताया था कि उन्होंने अदिति से सगाई कर ली है। आइए जानते हैं अदिति कौन हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सामने आई शादी का पहला वीडियो 

अदिति 

फिल्म '83' में नजर आ चुकी हैं अदिति

गुरुग्राम की रहने वाली अदिति एक अभिनेत्री, मॉडल और अनुसंधान विश्लेषक हैं। अदिति को साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 का खिताब जीतने के बाद अदिति ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 65वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अदिति ने 2021 की आई रणवीर सिंह की फिल्म '83' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

ट्विटर पोस्ट

जय कोटक ने सार्वजनिक किया था रिश्ता