Loading...
'बिग बॉस 20': कप्तान हाेकर भी स्काउट ने किया नियम का उल्लंघन, परिणाम भुगतेगा पूरा घर
स्काउट ओपी ने तोड़ा 'बिग बॉस 20' का अहम नियम

'बिग बॉस 20': कप्तान हाेकर भी स्काउट ने किया नियम का उल्लंघन, परिणाम भुगतेगा पूरा घर

Oct 21, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन नया हंगामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर के कप्तान बने स्काउट ओपी पूरा ध्यान दे रहे हैं कि कोई भी प्रतियोगी किसी भी नियम का उल्लंघन न करे, लेकिन हालिया प्रोमो कुछ और ही कह गया। प्रोमो से पता चलता है कि कप्तान स्काउट ने खुद की बिग बॉस के एक अहम नियम का उल्लंघन कर दिया। इस कारण पूरा घर सजा का पात्र बन गया है।

सजा

स्काउट की हरकत पर आगबबूला हुए बिग बॉस

प्रोमो के मुताबिक, कप्तान स्काउट वॉशरूम में यंग DSA को बुलाते हैं। कुछ देर बाद आसिफ खान भी वहां आ जाते हैं।

वॉशरूम में 2 लोगों को होना मना है, जिसके लिए उदिति सिंह आवाज उठाती हैं। फिर बिग बॉस ऐसा करने के लिए स्काउट की कड़ी फटकार लगाते हैं।

वह कहते हैं कि कप्तान की इस गलती का खामियाजा अब पूरा घर भुगतेगा।

सजा का खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन दर्शक एपिसोड देखने के लिए उतावले हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT