Page Loader
भाग्यश्री ने मुंबई हवाई अड्डे पर पैपराजी के साथ किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल 
भाग्यश्री ने मुंबई हवाईअड्डे पर पैपराजी के साथ किया डांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhagyashree.online)

भाग्यश्री ने मुंबई हवाई अड्डे पर पैपराजी के साथ किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल 

Jul 30, 2024
07:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में भाग्यश्री को मुंबई हवाई अड्डे पर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सुपरहिट गाने 'दिल दीवाना' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने भाग्यश्री का खूब साथ दिया और उनके साथ डांस भी किया। इस वीडियो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

मैंने प्यार किया

भाग्यश्री की पहली फिल्म थी 'मैंने प्यार किया'

'मैंने प्यार किया' 1989 में आई थी और इस दर्शकों के भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म के जरिए भाग्यश्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में भाग्यश्री की जोड़ी सलमान खान के साथ बनी थी। इस फिल्म में सलमान पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'मैंने प्यार किया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। यह बॉलीवुड की यादगार रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भारत में 14 करोड़ रुपये कमाए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो