NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ 
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ 

    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ 
    लेखन मेघा
    Mar 27, 2023, 07:27 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ 
    राम चरण की फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाए लुत्फ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ alwaysramcharan)

    साउथ सिनेमा के मशहूर सितारे राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 27 मार्च, 1985 को उनका जन्म सुपरस्टार चिरंजीवी के घर हुआ था। 2007 में अभिनेता ने 'चिरुथा' से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था और इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए, वहीं अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। आज हम आपको अभिनेता की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका लुत्फ OTT पर हिंदी में लिया जा सकता है।

    'RRR'

    सबसे पहले बात करते हैं एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' की, जो मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इतना ही नहीं, फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर पुरस्कार भी मिला है। इस फिल्म में चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    'ध्रुव'

    2016 में आई इस थ्रिलर फिल्म के निर्देशन की कमान सुरेंद्र रेड्डी ने संभाली थी और इसमें चरण के साथ रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बनी थी। फिल्म की कहानी एक IPS अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बहुत बड़े अपराध का खुलासा करने की कोशिश में जुटा हुआ है और इस दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    'येवदू'

    'येवदू' 2014 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे वामसी पेडिपल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में फिल्म में चरण, एमी जैक्सन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल ने कैमियो किया था। इस फिल्म की कहानी कुछ हद तक जॉन वू की 1997 में आई अमेरिकन फिल्म फेस ऑफ से प्रेरित थी। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    'जंजीर'

    2013 में चरण अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' के रीमेक में नजर आए और IPS विजय खन्ना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, माही गिल, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसमें अभिनेता के अभिनय को पसंद किया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए मौजूद है।

    'मगधीरा'

    2009 में आई 'मगधीरा' का निर्देशन भी राजामौली ने किया था और विजयेन्द्र प्रसाद को एक मराठी फिल्म देखते हुए इसे बनाने का विचार आया था। इस फिल्म में चरण के साथ काजल मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में चरण के पिता चिरंजीवी ने भी एक गाने में कैमियो किया था। यह एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है, जिसमें चरण को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    राम चरण

    बॉलीवुड समाचार

    राधिका मदान की 'सना' करेगी UK एशियाई फिल्म समारोह की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर राधिका मदान
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में क्या होता है इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कॉन्सेप्ट, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत? दीपिका पादुकोण
    जब विक्रांत मैसी के साथ हुई भूतिया घटना, सुनाया रोंगटे खड़े करने वाला किस्सा विक्रांत मैसी
    अटल बिहारी के साथ यश चोपड़ा ने 'पिंजर' देखकर मनोज बाजपेयी को दी थी 'वीर-जारा'  मनोज बाजपेयी

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो इमरान हाशमी
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी कंगना रनौत

    राम चरण

    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  डाइट
    एसएस राजामौली को ऑस्कर 2023 में एंट्री लेने के लिए क्यों देने पड़े पैसे? एसएस राजामौली
    'नाटू-नाटू' के गायक काल भैरव ने एनटीआर और राम चरण के प्रशंसकों से क्यों मांगी माफी? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें ऑस्कर पुरस्कार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023