NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बुर्ज खलीफा पर 'जवान' से पहले इन फिल्मों की भी दिख चुकी है झलक
    अगली खबर
    बुर्ज खलीफा पर 'जवान' से पहले इन फिल्मों की भी दिख चुकी है झलक
    बुर्ज खलीफा पर दिख चुकी है इन फिल्मों की झलक

    बुर्ज खलीफा पर 'जवान' से पहले इन फिल्मों की भी दिख चुकी है झलक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 31, 2023
    10:25 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर जब से आया है, उनके प्रशंसकों के उत्साह का ठिकाना नहीं है।

    फिल्म का रोमांचक ट्रेलर जारी होने के कुछ घंटों बाद ही इसे दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पर भी प्रदर्शित किया गया। इससे प्रशंसक और भी खुश हो गए।

    सोशल मीडिया पर हर तरफ 'जवान' की चर्चा हो रही है।

    'जवान' से पहले भी प्रचार के लिए कई भारतीय फिल्मों की झलकियां बुर्ज खलीफा पर दिखाई जा चुकी हैं।

    #1 

    'पठान'

    शाहरुख की पिछली फिल्म 'पठान' का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया था। शाहरुख खुद यहां पहुंचे थे और 'झूमे जो पठान' गाने पर झूमते नजर आए थे।

    इस फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाए जाने पर प्रशंसकों का रोमांच इसलिए भी ज्यादा था, क्योंकि शाहरुख लंबे समय बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे थे।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

    #2 

    'भेड़िया'

    पिछले साल आई वरुण धवन और कृति सैनन की फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

    इसके लिए वरुण और कृति दुबई पहुंचे थे। उन्होंने खुद बुर्ज खलीफा पर फिल्म के ट्रेलर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपना उत्साह जाहिर किया था।

    दिनेश विजान की 'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में मानव और प्रकृति के बीच टकराव को दिखाया गया था।

    #3 

    'शहजादा'

    इस साल आई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की झलक भी बुर्ज खलीफा पर दिखी थी। इस फिल्म का टीजर इस इमारत पर प्रदर्शित किया गया था।

    कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'शहजादा की तरह महसूस करना। दुनिया के शीर्ष पर, सचमुच।'

    'शहजादा' तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    #4 

    'विक्रम'

    पिछले साल आई कमल हासन की चर्चित फिल्म 'विक्रम' के प्रमोशन में भी बुर्ज खलीफा को शामिल किया गया था। इस फिल्म का ट्रेलर जब बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुआ तो उनके प्रशंसक बेहद खुश हो गए।

    'विक्रम' में कमल के साथ विजय सेतुपति और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता सूर्या ने फिल्म में कैमियो किया है।

    'जवान' का संगीत तैयार करने वाले अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया था।

    #5 

    '83'

    2021 में आई फिल्म '83' के ट्रेलर को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

    फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। इनके अलावा फिल्म पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे।

    25 जून, 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार क्रिकेट विश्वकप जीता था। क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह इतिहास रचा था। इसी विजयगाथा की कहानी है कबीर खान की फिल्म '83'।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    जवान फिल्म

    क्या शाहरुख खान की 'जवान' है स्पेनिश वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का रूपांतरण? जानिए सच्चाई शाहरुख खान
    'जवान' के निर्देशक एटली ने लिखा नोट, शाहरुख के जुनून और जी-तोड़ मेहनत की दी दाद शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' का हिस्सा बनीं कियारा आडवाणी, शुरू की शूटिंग  शाहरुख खान
    'जवान' में शाहरुख खान के साथ रोमांस करेंगी नयनतारा, पति विग्नेश ने खोल दी पोल शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    नवाजुद्दीन की अगली फिल्म की हीरोइन बनीं रेजिना कैसेंड्रा, अनीस बाज्मी ने संभाली ये जिम्मेदारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    सीमा हैदर की फिल्म काे लेकर विवाद कोर्ट तक पहुंचा, निर्माता ने की सुरक्षा की मांग सीमा हैदर
    अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट, 3 साल से पड़ा था खाली अदा शर्मा
    शाहरुख और अमिताभ सालों बाद पर्दे पर फिर दिखेंगे साथ, ये रहीं #AskSRK की खास बातें शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025