Page Loader
बेटी राहा कपूर के साथ नजर आए रणबीर कपूर, वीडियो हो रहा वायरल 
राहा ने पिता रणबीर कपूर पर लुटाया प्यार

बेटी राहा कपूर के साथ नजर आए रणबीर कपूर, वीडियो हो रहा वायरल 

Jun 03, 2024
11:41 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी बेटी राहा कपूर और पत्नी-अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ देखा जा सकता है। दरअसल, इटली में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में शामिल होने के बाद अब रणबीर और आलिया भारत वापस लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।

राहा

प्रशंसकों ने जीता दिल

मुंबई हवाईअड्डे पर राहा को अपने पिता रणबीर पर प्यार लुटाते हुए देखा गया था। उनके इस अंदाज में प्रशंसकों को दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि 5 साल तक डेटिंग करने के बाद आलिया और रणबीर 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने उसी साल नवंबर में अपनी बेटी राहा का दुनिया में धूमधाम से स्वागत किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो