
आयुष्मान खुराना ने की मुंबई के वर्सोवा बीच की सफाई, फिर गाया 'पानी दा रंग' गाना
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना को अभिनय के साथ गायिकी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
आज (18 सितंबर) आयुष्मा मुंबई के वर्सोवा बीच की साफ-सफाई करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं।
न्यूज एजेंसी ANI ने अपने आधिकारिक एक्स पर आयुष्मान का वीडियो साझा किया है, जिसमें वे समुद्र तट पर सफाई करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो
आयुष्मान ने गाना भी गाया
सफाई कार्य के बाद आयुष्मान ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। उन्होंने अपना सुपरहिट गाना 'पानी दा रंग' गाना और लोगों को दिन बना दिया।
आयुष्मान की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में नजर आएंगे।
फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी होंगी।
इसके निर्देशन की कमान अमर कौशिक के हाथों में है, जो इन दिनों 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Mumbai: Actor Ayushmann Khurrana participated in a beach cleanliness drive at Versova Beach. Maharashtra Dy CM Devendra Fadnavis’s wife Amruta Fadnavis was also present pic.twitter.com/fs8t9yGp24
— ANI (@ANI) September 18, 2024