Page Loader
आयशा टाकिया को पहचानना हो रहा मुश्किल, नया वीडियो देख चौंक गए लोग
आयशा टाकिया ने बदला अपना लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ayeshatakia)

आयशा टाकिया को पहचानना हो रहा मुश्किल, नया वीडियो देख चौंक गए लोग

Aug 22, 2024
01:27 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। वह आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में दिखाई दीं। इसके बाद से आयशा फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। अब आयशा अपने नए पोस्ट के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं।

नया लुक

आयशा ने साझा किया वीडियो

आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। वीडियो में आयशा साड़ी पहने हुए कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना हेयर स्टाइल बदल लिया है। उनका यह लुक देख लोग चौंक गए हैं। एक ने लिखा, 'ये क्या हाल बना दिया है?' एक ने लिखा, 'तुम अपना चेहरा क्यों खराब कर रही हो?' एक अन्य ने लिखा, 'ऐसी क्यों हो गईं, तुम तो प्यारी थीं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो