Page Loader
आयशा टाकिया प्लास्टिक सर्जरी को लेकर हो रहीं ट्रोल, डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल हुईं आयशा टाकिया

आयशा टाकिया प्लास्टिक सर्जरी को लेकर हो रहीं ट्रोल, डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

Aug 23, 2024
11:53 am

क्या है खबर?

आयशा टाकिया भले ही लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस वक्त आयशा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अभिनेत्री ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। प्रशंसकों को उनका नया लुक रास नहीं आया। आलोचनाओं का सामना कर रहीं आयशा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

आयशा

आयशा को पहचानना हुआ मुश्किल

आयशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो गया था। उनका नया लुक लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और अभिनेत्री का प्लास्टिक सर्जरी को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है, जिसके चलते आयशा ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। बता दें कि आयशा आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में नजर आई थीं। यह फिल्म 18 सितंबर, 2009 को रिलीज हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आयशा का नया लुक