Page Loader
अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट
साथ नजर आएंगे अर्जुन और सारा (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट

Jan 16, 2023
06:11 pm

क्या है खबर?

13 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, अर्जुन अब होमी अदजानिया की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस बीच अब खबर है कि अभिनेत्री सारा अली खान इसमें अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। हालांकि, अभी तक कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अर्जुन

सारा इन फिल्मों में आएंगी नजर  

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और विक्रांत मैसी भी हैं। उनके पास 'ऐ वतन मेरे वतन', 'मेट्रो इन दिनों' और 'लुका छुप्पी 2' जैसी फिल्में भी है। वहीं, अर्जुन को हाल ही में 'कुत्ते' में देखा गया था। वह जल्द ही 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। अभिनेता 'मेरी पत्नी का रीमेक' का भी हिस्सा हैं।