NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन
    अगली खबर
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन
    पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की 'कुत्ते'

    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 14, 2023
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। इसको लेकर फिल्म चर्चा में थी।

    फिल्म में अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

    फिल्म के ट्रेलर से इसके एक दमदार क्राइम थ्रिलर फिल्म होने की उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की बेहद मंदी प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन फिल्म सिर्फ एक करोड़ कमा सकी।

    पहला दिन

    एक करोड़ रुपये में सिमट गया पहला दिन

    बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, पहले दिन फिल्म को करीब पांच प्रतिशत दर्शक ही मिले।

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि शुक्रवार को अर्जुन की फिल्म ने करीब 1.07 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    दिन में फिल्म को बमुश्किल दर्शक मिले थे। शाम के कुछ शोज में आंकड़ा बढ़ता दिखाई दिया।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार फिल्म को अब वीकेंड पर पहले दिन के मुकाबले कम से कम दोगुने दर्शकों की जरूरत है।

    ट्विटर पोस्ट

    तरण आदर्श ने दी जानकारी

    #Kuttey has a slow start on Day 1… Gathered pace in the evening shows at premium multiplexes… Needs to see a miraculous turnaround on Day 2 and 3… Fri ₹ 1.07 cr. #India biz. pic.twitter.com/RwFDyEZ87q

    — taran adarsh (@taran_adarsh) January 14, 2023

    सीख

    बॉक्स ऑफिस को लेकर विशाल ने आसमान को दी थी सीख

    'कुत्ते' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

    आसमान ने ई टाइम्स को एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, "पापा (विशाल भारद्वाज) ने मुझसे कहा था कि सिर्फ अच्छी फिल्में बनाने पर ध्यान लगाना और किसी भी चीज पर नहीं। नंबर हमारे हाथ में नहीं है इसलिए हम उसके बारे में सोचते भी नहीं हैं। तुमने देखा है शुक्रवार मुझपर हमेशा भारी रहा है, इसके लिए तैयार रहना।"

    स्टारकास्ट

    फिल्म में नजर आए ये कलाकार

    फिल्म अपने स्टारकास्ट से आकर्षित करती है। फिल्म में अर्जुन और तब्बू के अलावा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और शर्दुल भारद्वाज जैसे सितारे नजर आए हैं।

    अर्जुन, कुमुद और तब्बू फिल्म में पुलिस अफसर के किरदार में हैं। कोंकणा फिल्म में नक्सली बनी नजर आईं। वहीं नसीरुद्दीन शाह फिल्म में एक दिव्यांग ड्रग डीलर की भूमिका में हैं।

    राधिका इस ड्रग डीलर की बेटी बनी हैं और शर्दुल उनके प्रेमी।

    कहानी

    बॉलीवुड के मसालों से भरी है फिल्म की कहानी

    गोपाल (अर्जुन) एक पुलिस अफसर है। वह अपने सहयोगी पाजी (कुमुद मिश्रा) के साथ एक ड्रग डीलर को मारने की सुपारी लेता है।

    वे असफल हो जातें हैं और सस्पेंड हो जाते हैं। नौकरी बचाने के लिए दोनों को रिश्वत देनी है। इसके लिए वह एक ATM वैन लूटने की योजना बनाते हैं।

    फिल्म के अलग-अलग किरदार अपने-अपने कारणों से वैन को लूटना चाहते हैं। आखिर में कौन सफल होगा या सब पकड़े जाएंगे? इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर
    तब्बू
    बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    अर्जुन कपूर

    जानिए 'अय्यप्पनम कोशियुम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग कब शुरू करेंगे अर्जुन और जॉन झारखंड
    तय तारीख से एक हफ्ते पहले दर्शकों के बीच आएगी फिल्म 'भूत पुलिस' बॉलीवुड समाचार
    'भूत पुलिस' रिव्यू: टुकड़ों में हंसाती है, लेकिन डराती नहीं यह फिल्म सैफ अली खान
    अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'लेडी किलर' का ऐलान, देखिए पहला पोस्टर बॉलीवुड समाचार

    तब्बू

    फिल्मी दुनिया में तब्बू के 30 साल पूरे, शेयर किया ये खास वीडियो सोशल मीडिया
    फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन और तब्बू के साथ दिखेंगे अली फजल बॉलीवुड समाचार
    क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री? बॉलीवुड समाचार
    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में नजर आएंगे अली फजल और तब्बू नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहरीन शाह ने पाक निर्देशक और भारतीय निर्माता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप पाकिस्तान समाचार
    राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई शादी, तस्वीरें वायरल राखी सावंत
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का फर्स्ट लुक जारी, ट्रेलर कल होगा रिलीज कार्तिक आर्यन
    'नागिन 6' फेम महक चहल अस्पताल से एक हफ्ते बाद लौटीं घर, दी स्वास्थ्य की जानकारी नागिन टीवी शो

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड्स कांतारा फिल्म
    'अवतार 3' को लेकर जेम्स कैमरून ने किया बड़ा खुलासा, आग पर आधारित होगी फिल्म अवतार फिल्म
    'दृश्यम 2' ने कमाए 200 करोड़ रुपये, यह आंकड़ा छूने वाली अजय देवगन की तीसरी फिल्म अजय देवगन
    काजोल की 'सलाम वेंकी' ने पहले वीकेंड में कितना किया कलेक्शन? काजोल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025