Page Loader
अर्जुन कपूर निर्माता होमी अदजानिया की अगली फिल्म में आ सकते हैं नजर
अर्जुन फिल्म 'कुत्ते' को लेकर चर्चा में हैं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर निर्माता होमी अदजानिया की अगली फिल्म में आ सकते हैं नजर

Jan 10, 2023
02:07 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कुत्ते' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 13 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अर्जुन के अलावा फिल्म में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज जैसे सितारे अभिनय करते दिखेंगे। अब खबर आ रही है कि अर्जुन, होमी अदजानिया की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, निर्माता की अभिनेता के साथ लगातार बातचीत चल रही है।

अर्जुन

अर्जुन की कई फिल्में कतार में

होमी अदजानिया ने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश साइकोलोजिकल फिल्म 'बिंग सायरस' से की थी। इसके अलावा वह 'अंग्रेजी मीडियम', 'फाइंडिंग फैनी' और 'कॉकटेल' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 'कुत्ते' की बात करें तो इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रस्तुत करेगी, जबकि इसे लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। अर्जुन जल्द ही 'द लेडी किलर' में दिखाई देंगे। वह 'मेरी पत्नी' के रीमेक का भी हिस्सा हैं।