
अर्जुन सड़क पर रोल बेच रहे बच्चे की मदद के लिए आए सामने, लिया यह फैसला
क्या है खबर?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली का एक 10 वर्षीय लड़का अपने पिता की मौत के बाच चिकन रोल्स की दुकान संभालता दिखा।
जसप्रीत नाम के इस बच्चे के पास कोई दूसरा चारा नहीं था।
एक फूड ब्लॉगर ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की और जब यह वीडियो अर्जुन कपूर तक पहुंची तो उनका पसीज गया है।
अर्जुन ने जसप्रीत की आर्थिक मदद करने की इच्छा व्यक्त की।
नोट
दोनों बच्चों की शिक्षा का उठाना चाहते हैं जिम्मा
उन्होंने लिखा, 'चेहरे पर मुस्कान लेकर वह आगे की जिंदगी और उसके साथ में आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहा है। मैं इस बच्चे को सलाम करता हूं, जिसने अपने पिता के निधन के 10 दिनों के भीतर उनका काम संभालने का साहस दिखाया। अपने पैरों पर खड़ा होने की ताकत दिखाई।'
उन्होंने लिखा, 'मुझे उसकी और उसकी बहन की शिक्षा में मदद करने में खुशी होगी। किसी को उसके बारे में पता हो तो मुझे अवश्य बताएं।'
अर्जुन
फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे अर्जुन
अर्जुन को आखिरी बार 'द लेडी किलर' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।
अब अर्जुन फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी संभाल रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।
अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।