NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर कर रहे थे फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की शूटिंग, गिरी सेट की छत
    अगली खबर
    अर्जुन कपूर कर रहे थे फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की शूटिंग, गिरी सेट की छत
    अर्जुन कपूर हुए चोटिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

    अर्जुन कपूर कर रहे थे फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की शूटिंग, गिरी सेट की छत

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 18, 2025
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखे थे। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की, लेकिन अर्जुन ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    आने वाले दिनाें में अर्जुन कई फिल्मों में दिखेंगे।

    उनकी फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' भी चर्चा में हैं।

    हालांकि, अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे अर्जुन के प्रशंसक हैरान-परेशान हो जाएंगे।

    घटना

    फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

    फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के सेट पर गंभीर हादसा हो गया, जिसमें कई कलाकारों को चोट लग गई।

    दरअसल, मुंबई के रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के गाने की शूटिंग हो रही थी। इस दौरान अचानक वहां की छत धड़ाधड़ नीचे गिर गई।

    जानकारी के मुताबिक, गाने के साउंड सिस्टम के कारण कंपन हुई और इस वजह से छत गिर गई। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस खबर की पुष्टि की है।

    बयान

    गड्ढे में जाकर छिपी फिल्म की टीम

    विजय बोले, "हम गाना शूट कर रहे थे। पहला दिन अच्छा गुजरा। दूसरे दिन शाम करीब 6 बजे तक सब ठीक चल रहा था। हम मॉनिटर पर थे, तभी छत गिर गई। ऐसे में हम लोग एक गड्ढे में जाकर छिप गए, लेकिन फिर भी कई लोगों को चोट लग गई। निर्देशक को चोट लगी, DOP मनु आनंद के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया और मुझे कोहनी और सिर में चोटें आईं। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।"

    हादसा

    अर्जुन भी हुए चोटिल

    विजय ने आगे कहा, "अगर पूरी छत हम पर गिर जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन फिर भी टीम के कई सदस्य चोटिल हो गए।"

    उधर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अशोक दुबे ने बताया, "रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में गाने की शूटिंग हो रही थी, तभी लोकेशन की छत गिर गई, जिससे अर्जुन कपूर, निर्माता जैकी भगनानी और निर्देशक मुदस्सर अजीज को चोट लग गई।"

    फिल्म

    कब रिलीज हो रही फिल्म?

    'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म इस साल 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मुदस्सर ने संभाली है, जिन्हें 'पति पत्नी और वो', 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

    वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं। 'मेरे हसबैंड की बीवी' की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित होगी।

    इस फिल्म में अर्जुन और भूमि के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर
    भूमि पेडनेकर
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    अर्जुन कपूर

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का 2 महीने पहले हो गया ब्रेकअप, फिर क्यों हैं साथ? मलाइका अरोड़ा
    'नो एंट्री 2' में हुई दिलजीत, वरुण धवन और अर्जुन कपूर की एंट्री वरुण धवन
    'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर सिंघम
    'सिंघम अगेन': हीरो से विलेन बनकर काफी उत्साहित हैं अर्जुन कपूर, जताई खुशी  रोहित शेट्टी

    भूमि पेडनेकर

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' आते ही क्यों हो गई गायब? अर्जुन कपूर
    भूमि पेडनेकर को हुआ डेंगू, अस्पताल से तस्वीरें साझा कर दी जानकारी  मनोरंजन
    भूमि पेडनेकर की 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक  नेटफ्लिक्स
    'भक्षक': सिनेमाघर में नहीं, नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी भूमि पेडनकर की फिल्म; रिलीज तारीख आई सामने नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    'नागिन' की तैयारी में जुटीं श्रद्धा कपूर, निर्माता निखिल द्विवेदी ने दिया बड़ा अपडेट  श्रद्धा कपूर
    'आजाद' का अनदेखा वीडियो आया सामने, कड़ी मेहनत करते दिखे राशा और अमन  अजय देवगन
    गणेश आचार्य ने 'बागी' के निर्देशक दीपक शिवदासानी से मिलाया हाथ, किया नई फिल्म का ऐलान  आगामी फिल्में
    जैकी श्रॉफ ने 'बेबी जॉन' की असफलता पर दी प्रतिक्रिया, कहा- निर्माताओं के लिए बुरा लगा जैकी श्रॉफ

    आगामी फिल्में

    सूर्या और पूजा हेगड़े की 'रेट्रो' का नया पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा  सूर्या
    अनन्या पांडे या शरवरी, 'तू मेरी मैं तेरा...' में किसके साथ बनेगी कार्तिक आर्यन की जोड़ी?  कार्तिक आर्यन
    'आशिकी 3' में लौटे आदित्य रॉय कपूर-श्रद्धा कपूर, फैंस बोले- मजा तो अब आएगा आदित्य रॉय कपूर
    'फतेह' से पहले जानिए सोनू सूद की पिछली 5 हिंदी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल  सोनू सूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025