
अर्जुन कपूर से प्रशंसक ने मलाइका अरोड़ा के बारे में पूछा, अभिनेता बोले- मैं सिंगल हूं
क्या है खबर?
एक तरफ प्रशंसक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की राह देख रहे हैं तो दूसरी तरफ बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा तेज है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
अब अर्जुन ने खुद मलाइका के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है।
हाल ही में अभिनेता मुंबई के शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, जहां अर्जुन ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।
आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा।
वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
कार्यक्रम से अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक प्रशंसक को अर्जुन से मलाइका के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता कहते हैं, "मैं अभी सिंगल हूं। रिलैक्स।"
बता दें अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Crowd: Malaika Kashi aahe?
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) October 28, 2024
Arjun: I am single now 😂 #ArjunKapoor confirms his breakup with #MalaikaArora
Chants #JaiMaharashtra at #Deepotsav2024 #SinghamAgain pic.twitter.com/Smcgu6Hy9I