NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है कीमत
    अगली खबर
    अर्जुन कपूर ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है कीमत

    अर्जुन कपूर ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है कीमत

    लेखन नेहा शर्मा
    May 27, 2021
    09:39 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी यह फिल्म रिलीज हुई है।

    अर्जुन अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं।

    फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन को नौ साल पूरे हो गए हैं और अब वह मायानगरी में एक घर के मालिक बन गए हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    जानकारी

    गर्लफ्रेंड मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं अर्जुन

    अर्जुन ने यह घर वहीं लिया है, जहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का घर है और इस तरह से अर्जुन अपने लेडी लव के पड़ोसी बन गए हैं।

    अर्जुन ने अपना नया बंगला मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के स्काई विला में लिया है। उन्होंने जिस बिल्डिंग पर घर लिया है, वह 25वें मंजिल पर है।

    घर की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अर्जुन से पहले मलाइका ने भी इधर ही घर लिया था।

    खासियत

    अर्जुन के घर से दिखते हैं मुंबई के खूबसूरत नजारे

    अर्जुन ने जहां घर खरीदा है, वो 81 ऑरिएट नाम की बिल्डिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यहां से मुंबई के खूबसूरत नजारे दिखते हैं।

    इसमें एक बड़ा स्विमिंग पूल और मिनी गोल्फ एरिया भी है। इस बंगले के अंदर जिम, स्पा, योग डेक, पेट कॉर्नर, किड्स प्ले एरिया, लाइब्रेरी और अन्य सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं।

    इसका कारपेट एरिया 4212 स्क्वायर फुट का है। इसे विश्व प्रसिद्ध डिजाइनर HBA द्वारा डिजाइन किया गया है।

    संपत्ति

    इन सितारों ने कोरोना काल में खरीदा घर

    सनी लियोनी ने अंधेरी वेस्ट में पिछले महीने एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस साल सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा में 4 BHK फ्लैट खरीदा था।

    पिछले साल अक्टूबर में ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहू इलाके में दो सी-फेसिंग फ्लैट खरीदे थे।

    आलिया भट्ट ने बीते साल नवंबर में रणबीर कपूर की बिल्डिंग 'वास्तु' में एक फ्लैट खरीदा था। जाह्नवी कपूर ने इस साल जनवरी में मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी।

    वर्कफ्रंट

    इन दो फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन

    काम के मोर्चे पर बात करें तो अर्जुन को आने वाले दिनों में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

    इसके अलावा कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में अर्जुन अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पवन कृपलानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिज दिखाई देंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अर्जुन कपूर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव जीतने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस तरह दी बधाई नरेंद्र मोदी
    कैटरीना ने कहा, रणबीर कपूर पर कभी नहीं कर सकती 'भरोसा', जानें क्यों बॉलीवुड समाचार
    बेटे संग बोल्ड ड्रेस पहन आउटिंग पर गईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने कपड़ों को बताया 'अशोभनीय' बॉलीवुड समाचार
    करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने मलाइका अरोड़ा संग लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर! बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025