NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा 16 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट
    अगली खबर
    सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा 16 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट

    सनी लियोनी ने मुंबई में खरीदा 16 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 08, 2021
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना काल में बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने मायानगरी में अपना घर खरीदा है। अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी का नाम भी जुड़ गया है।

    उन्होंने भी मुंबई में अपने लिए एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। घर को लेकर लंबे समय से चल रही उनकी तलाश अब जाकर खत्म हुई है।

    इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सनी का यह घर मुंबई में कहां पर है, आइए जानते हैैं।

    रिपोर्ट

    अंधेरी वेस्ट में 12वीं मजिल पर है सनी का अपार्टमेंट

    महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टाम्प ड्यूटी में दी जाने वाली छूट का फायदा लेने वालों में अब सनी भी शामिल हो गई हैं।

    उनके इस अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 16 करोड़ रुपये है। इसी के साथ सनी करोड़ों के लग्जरी अपार्टमेंट की मालकिन बन गई हैं।

    रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक सनी ने अंधेरी वेस्ट में 12वीं मंजिल पर यह प्रॉपर्टी खरीदी है। इस 5 BHK अपार्टमेंट का एरिया 3,967 स्कवायर फीट है।

    सुविधाएं

    सनी को अपार्टमेंट के साथ मिले तीन पार्किंग स्लॉट

    डॉक्यूमेंट के मुताबिक सनी ने 28 मार्च को इस फ्लैट की पेमेंट की थी। उन्होंने एटलांटिस नाम की बिल्डिंग में यह अपार्टमेंट खरीदा है।

    इस फ्लैट के साथ उन्हें शानदार व्यू के अलावा कई सुविधाएं मिली हैं। उन्हें अपनी तीन गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी मिली है।

    जानकारी के मुताबिक सनी ने इस घर को खरीदने के लिए तकरीबन 48 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी दी है। हालांकि, उन्होंने खुद अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

    संपत्ति

    इन सितारों ने भी हाल-फिलहाल में खरीदा घर

    इस साल सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था। पिछले साल अक्टूबर में ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहू इलाके में दो सी-फेसिंग आलीशान फ्लैट खरीदे थे।

    आलिया भट्ट ने बीते साल नवंबर में रणबीर कपूर की बिल्डिंग 'वास्तु' में एक फ्लैट खरीदा था। जाह्नवी कपूर ने इस साल जनवरी में मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी।

    अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बीते महीने बांद्रा में अपने लिए 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है।

    छूट

    महाराष्ट्र में पिछले साल लिया गया था स्टाम्प ड्यूटी को लेकर बड़ा फैसला

    पिछले साल 26 अगस्त को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में स्टाम्प ड्यूटी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था। बैठक में स्टाम्प ड्यूटी को पांच प्रतिशत से घटाकर दो से तीन प्रतिशत रखने का निर्णय लिया गया था।

    इसके मुताबिक, 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करने पर स्टाम्प ड्यूटी दो प्रतिशत और 1 जनवरी से 31 मार्च, 2021 तक स्टाम्प ड्यूटी तीन प्रतिशत थी।

    बिल्डर्स की मानें तो खरीददारों ने स्टाम्प ड्यूटी में मिली छूट का जमकर फायदा उठाया है।

    वर्कफ्रंट

    इन दिनों कहां व्यस्त हैं सनी लियोनी?

    सनी इन दिनों रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के सीजन 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' की शूटिंग भी कर रही हैं।

    इसके अलावा सनी फिल्म 'कोका कोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने भोजपुरी सीखी है और वह इसमें अपना बोल्ड अवतार छोड़ साड़ी पहने नजर आएंगी।

    इसके अलावा सनी साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनी लियोनी

    ताज़ा खबरें

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, सैंकड़ों यात्री फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा
    PDF फाइल को एडिट करने योग्य टेक्स्ट में कैसे बदलें? इन बातों का रखें ध्यान  काम की बात
    वित्तीय सुरक्षा के लिए कभी न करें बचत से जुड़ी ये गलतियां, हो सकता है नुकसान  UPI
    ममता बनर्जी की नाराजगी रंग लाई, केंद्र सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी शामिल ममता बनर्जी

    सनी लियोनी

    बिहार की परीक्षा में टॉप करने पर अभिनेत्री सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में स्ट्रगल पर बोलीं सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'हां मैम' में बहुत कुछ बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: सनी लिओनी के बारे में ये बातें बिलकुल नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम के बाद सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना इनरवियर ब्रांड बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025