LOADING...
एआर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई, कराया अपने होने वाले शौहर से रूबरू
एआर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई

एआर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई, कराया अपने होने वाले शौहर से रूबरू

Jan 03, 2022
04:06 pm

क्या है खबर?

संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह एआर रहमान यूं तो अक्सर अपने म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह एक नई वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल, उनकी बेटी खातिजा ने सगाई कर ली है और यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। इसके बाद बॉलीवुड से जुड़ीं हस्तियां और फैंस रहमान और उनकी बेटी को शुभकामनाएं दे रही हैं। आइए जानते हैं कौन हैं खातिजा के होने वाले शौहर।

ऐलान

अपने जन्मदिन पर की खातिजा ने सगाई

एआर रहमान की बेटी खातिजा ने नए साल की शुरुआत में प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। उन्होंने सगाई कर ली है। खास बात यह है कि खातिजा ने अपने जन्मदिन यानी 29 दिसंबर के दिन सगाई की, लेकिन इसका खुलासा उन्होंने अब सोशल मीडिया पर किया है। खातिजा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने मंगेतर के बारे में फैंस को बताया है। उनके पिता ने भी उनके पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।

पोस्ट

पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं खातिजा के मंगेतर

खातिजा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों का एक कोलॉज शेयर किया है, जिसमें एक तरफ खातिजा की तस्वीर है और दूसरी तरफ उनके मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद की तस्वीर। रियासदीन पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं। खातिजा पिंक कलर के लहंगे में सुंदर लग रही हैं। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है, लेकिन उनका मास्क भी उनकी ड्रेस से मैच हो रहा है, वहीं ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में रियासदीन भी स्मार्ट लग रहे हैं।

Advertisement

उत्साह

नए सफर को लेकर यूं जाहिर की खुशी

तस्वीरों के साथ खातिजा ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। इसमें उन्होंने अपने नए सफर को लेकर खुशी जाहिर की है। खातिजा ने लिखा, 'ईश्वर के आशीर्वाद से उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सगाई 29 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर हुई, जिसमें फैमिली और करीबी लोग शामिल थे।' उनका यह पोस्ट खूब चर्चा में है और खातिजा को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

चर्चा

कुछ समय पहले कपड़ों के कारण सुर्खियों में आई थीं खातिजा

कुछ समय पहले बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने खातिजा के हिजाब पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था, "पढ़े-लिखे लोग जब हिजाब पहनते हैं तो उन्हें यह देखकर काफी घुटन होती है कि वह ऐसा कैसे कर लेते हैं?" हालांकि, खातिजा ने तस्लीमा को करारा जवाब देते हुए कहा था, "अगर आपको मेरे कपड़े देखकर घुटन होती है तो जाइए जाकर साफ हवा खाइए। मुझे अपने कपड़ों में घुटन नहीं होती है, बल्कि गर्व होता है।"

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

ए.आर रहमान ने दुनियाभर में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में संगीत को नए आयामों तक पहुंचाया है। रहमान चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड, दो एकेडमी अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement