NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का शर्मा के कारण लगा ट्रैफिक जाम, व्यस्त सड़क पर ब्रैंड प्रमोशन के लिए हुईं ट्रोल
    अगली खबर
    अनुष्का शर्मा के कारण लगा ट्रैफिक जाम, व्यस्त सड़क पर ब्रैंड प्रमोशन के लिए हुईं ट्रोल
    अनुष्का की वजह से लगा जाम, हुईं ट्रोल

    अनुष्का शर्मा के कारण लगा ट्रैफिक जाम, व्यस्त सड़क पर ब्रैंड प्रमोशन के लिए हुईं ट्रोल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 21, 2022
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड सितारों और विवादों का चोली दामन का नाता है। अपनी फिल्मों और किरदारों के अलावा उनके विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रहते हैं।

    कभी किसी ट्वीट को लेकर तो कभी किसी तस्वीर को लेकर इन सितारों की खूब आलोचना होती है।

    अब सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ट्रोलिंग हो रही है। व्यस्त सड़क पर ब्रैंड प्रमोशन करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का की आलोचना कर रहे हैं।

    वीडियो

    व्यस्त सड़क पर ब्रैंड प्रमोशन करती दिखीं अनुष्का

    अनुष्का हाल ही में एक ब्रैंड की एंबेसडर बनी हैं। वह इसी ब्रैंड का प्रचार करने के लिए मुंबई की लिंकिंग रोड पर निकली थीं।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनुष्का एक विंटेज कार में बैठी हैं। उनकी गाड़ी पपराजी और प्रशंसकों से घिरी हुई है। साथ ही सिक्यॉरिटी स्टाफ भी गाड़ी के साथ चल रहा है।

    इस दौरान अनुष्का पपराजियों को पोज भी दे रही हैं और उनकी गाड़ी के आसपास काफी भीड़ है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    मुंबई की सड़क पर दिखीं अनुष्का

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on December 21, 2022 at 4:34 pm IST

    प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर भड़के लोग

    यूं तो अभिनेत्री की तस्वीरों और वीडियो पर अकसर प्रशंसक प्यार बरसाते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

    एक यूजर ने लिखा, 'पुलिस इन लोगों को कुछ नहीं कहती, पूरी सड़क जाम है।'

    वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि पहले से ही व्यस्त सड़क पर इस तरह का कार्यक्रम करने की क्या जरूरत थी।

    कुछ लोगों का ध्यान बैकग्राउंड में दिख रहे बीइंग ह्यूमन की इमारत ने भी खींचा।

    आगामी फिल्म

    'चकदा एक्सप्रेस' में क्रिकेटर बनेंगी अनुष्का

    अनुष्का पिछली बार 2018 की फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अब वह 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।

    'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है जिसमें वह झूलन का किरदार निभाएंगी।

    झूलन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उनकी पहचान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंड क्रिकेटर के रूप में रही है। वह भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान भी हैं।

    इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं।

    शूटिंग

    UK के लॉर्ड्स और हेडिंग्ले स्टेडियम में शूटिंग करेंगी अनुष्का

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए अनुष्का दुनिया के टॉप-4 क्रिकेट स्टेडियमों में अपनी शूटिंग पूरी करेंगी।

    खबरों की मानें तो वह यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित क्रिकेट के लोकप्रिय मैदान लॉर्ड्स स्टेडियम में इस प्रोजेक्ट को शूट करेंगी।

    इसके अलावा वह शूटिंग के लिए UK के एक और स्टेडियम हेडिंग्ले स्टेडियम का रुख कर सकती हैं। फिल्म को भारत के टॉप स्टेडियमों में भी फिल्माने की योजना बन रही है।

    पोल

    आप इनमें से किस अभिनेत्री को पर्दे पर देखना पसंद करते हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी जानिए:
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं?
    यह भी जानिए:
    क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुष्का शर्मा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन नहीं मनाने के पीछे बतायी वजह विराट कोहली
    अनुष्का और विराट कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपये का फंड करेंगे इकट्ठा विराट कोहली
    कोराना पीड़ितों की मदद के लिए विराट और अनुष्का ने जुटाए 11 करोड़ रुपये, जताया आभार विराट कोहली
    कोरोना काल में अनुष्का ने गर्भवती व मां बनीं महिलाओं के लिए शेयर किया हेल्पलाइन नंबर मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' और 'गांधी गोडसे एक युद्ध' की बॉक्स ऑफिस पर 26 जनवरी को होगी टक्कर पठान फिल्म
    बॉबी देओल ने कुणाल कोहली की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग की पूरी बॉबी देओल
    अलविदा 2022: इस साल की अंडररेटेड फिल्में जो चुपके से दर्शकों का दिल छू गईं गुडबाय फिल्म
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम इन फिल्मों में आएंगे नजर, कॉमेडी और साइंस फिक्शन भी शामिल जॉन अब्राहम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025