NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन नहीं मनाने के पीछे बतायी वजह
    अगली खबर
    अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन नहीं मनाने के पीछे बतायी वजह

    अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन नहीं मनाने के पीछे बतायी वजह

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 03, 2021
    03:26 pm

    क्या है खबर?

    बीते एक मई को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 33 साल की हो गई हैं। देश सहित दुनियाभर में अनुष्का के फैंस ने इस अभिनेत्री का जन्मदिन सेलिब्रेट किया होगा।

    आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अनुष्का ने अपना 33वां जन्मदिन नहीं मनाया। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि इस संकट की घड़ी में उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करने का निर्णय लिया था।

    अभिनेत्री ने बताया कि वह जल्द कोरोना के खिलाफ एक मुहिम की शुरुआत करेंगी।

    बयान

    महामारी के बीच जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा- अनुष्का

    अनुष्का ने कोरोना वायरस के कारण बिगड़े हालातों को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

    अनुष्का ने वीडियो में कहा, "मैं आशा करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी को मेरे जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए धन्यवाद देती हूं। आपने वास्तव में मेरा जन्मदिन खास बना दिया। महामारी से उपजी परेशानियों के बीच मुझे मेरा जन्मदिन मनाना सहीं नहीं लगा।"

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अनुष्का ने वीडियो में क्या कहा

    Instagram post

    A post shared by anushkasharma on May 3, 2021 at 12:01 pm IST

    जानकारी

    विराट कोहली के साथ एक अभियान की शुरुआत करेंगी अनुष्का

    अनुष्का ने बताया कि फैंस का बेहद खास मैसेज उन्हें मिला। उन्होंने कहा कि उनके फैंस के लिए भी उनके पास खास मैसेज हैं।

    इसके बाद उन्होंने लोगों से इस संकट के समय में एकजुट होने और एक-दूसरे का समर्थन करने की अपील की है। इस अभिनेत्री ने बताया कि वह बहुत जल्द अपने पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मिलकर एक अभियान की शुरुआत करने वाली हैं।

    जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

    सूचना

    अनुष्का के ऑडिशन वाला वीडियो हुआ था वायरल

    हाल में अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन देती हुई नजर आई थीं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अनुष्का फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक डायलॉग बोलती हुई नजर आई थीं। फिल्म में इस डायलॉग को ग्रेसी सिंह ने बोला था।

    ऑडिशन देने के बाद 'थ्री इडियट्स' में अनुष्का का सेलेक्शन नहीं हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

    वर्कफ्रंट

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं अनुष्का

    अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

    इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है।

    अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले फिल्म 'काला' का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना संक्रमण के हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,68,147 नए मामले सामने आए और 3,417 मरीजों की मौत हुई। देश में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में कमी आई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गई है।

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 56,647 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 669 मरीजों की मौत हुई। राज्य में पिछले कुछ दिन से स्थिति में सुधार हो रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम की मीटिंग में हुई किसान आंदोलन पर चर्चा, कप्तान कोहली ने दी जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    किस खिलाड़ी का कवर ड्राइव बेहतर? ICC पोल में बाबर ने कोहली को हराया ट्विटर
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 शतक लगाएंगे विराट कोहली- वॉन टेस्ट क्रिकेट
    कोहली की कप्तानी में लगातार पिछले चार टेस्ट हारी है भारतीय टीम, ऐसे रहे मैच टेस्ट क्रिकेट

    बॉलीवुड समाचार

    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्रेकअप को लेकर किया खुलासा, जानिए क्यों टूटा रिश्ता मुंबई
    अमिताभ की फिल्म 'ऊंचाई' में शामिल होंगे बोमन ईरानी, अभिनेता ने की पुष्टि सोशल मीडिया
    ओशो की पहली सेक्रेटरी लक्ष्मी पर वेब सीरीज बनाएंगे गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय मुंबई
    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम सोशल मीडिया

    अनुष्का शर्मा

    जब लड़की से बात करने को कहा तो नर्वस हो गए थे शाहरुख- इम्तियाज अली बॉलीवुड समाचार
    मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने 17 साल की उम्र में की थी खुदकुशी की कोशिश दीपिका पादुकोण
    सिलेक्टर्स द्वारा अनुष्का को चाय पिलाने वाले बयान पर पहली बार बोले कोहली, कही ये बातें विराट कोहली
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र सरकार को मदद देंगे कोहली-अनुष्का विराट कोहली

    आगामी फिल्में

    जिमी शेरगिल समेत 35 लोगों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मामला बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, अभिनय भी करेंगे नेटफ्लिक्स
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज मुंबई
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025