NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो
    अगली खबर
    अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो

    अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 30, 2021
    07:43 am

    क्या है खबर?

    अनुष्का शर्मा फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। इस साल की शुरुआत में अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं।

    हाल में अपनी पहली संतान को जन्म देने के तीन महीने बाद अनुष्का अपने काम पर लौट गई हैं।

    अब अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन देती हुई दिख रही हैं।

    जानकारी

    'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का डायलॉग बोलती दिखीं अनुष्का

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अनुष्का फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक डायलॉग बोलती हुई दिख रही हैं। फिल्म में इस डायलॉग को ग्रेसी सिंह ने बोला था।

    वीडियो में अनुष्का हरे रंग की टॉप में दिख रही हैं।

    अनुष्का बोलती हुई दिख रही हैं, "आज के बाद आप मुन्ना का नाम कभी नहीं सुनेंगे। एक गुंडे का नाम क्यूं लें, बिल्कुल नहीं। फिर कोई यहां हंसी मजाक नहीं करेगा। आज के बाद कोई पेशेंट अस्पताल में नहीं मुस्कुराएगा।"

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अनुष्का का वायरल वीडियो

    Instagram post

    A post shared by anushka.loops on April 29, 2021 at 5:12 pm IST

    सूचना

    ऑडिशन के बाद 'थ्री इडियट्स' में नहीं हुआ था अनुष्का का चयन

    ऑडिशन देने के बाद 'थ्री इडियट्स' में अनुष्का का सेलेक्शन नहीं हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

    ये अलग बात है कि पांच साल बाद राजकुमार ने अपनी फिल्म 'पीके' में अनुष्का को आमिर खान के अपोजिट भूमिका में कास्ट किया था।

    इस फिल्म में अनुष्का एक पत्रकार की भूमिका में दिखी थीं। अनुष्का ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत की थी।

    जानकारी

    आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में दिखी थी अनुष्का

    विराट और अनुष्का बीते 11, जनवरी को पहली बार माता-पिता बने थे। हाल में अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है।

    मार्च महीने के अंत में अनुष्का को एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान देखा गया था। अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है।

    इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है।

    सूचना

    ऐसी है फिल्म 'थ्री इडियट्स'

    2009 में रिलीज हुई 'थ्री इडियट्स' में आमिर के अलावा कई दिग्गज कलाकारों को देखा गया है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन इरानी नजर आए थे।

    फिल्म में माधवन ने फरहान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आमिर को रैंचो की भूमिका में देखा गया था। शरमन राजू नाम के व्यक्ति के किरदार में नजर आए थे।

    फिल्म में बोमन वीरू सहस्त्रबुद्धि (वायरस) की भूमिका में दिखे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    विराट कोहली

    घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का 70 का है औसत, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    लगातार चौथे साल भारत के 'मोस्ट वैल्यूड सेलेब्रिटी' बने विराट कोहली क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम की मीटिंग में हुई किसान आंदोलन पर चर्चा, कप्तान कोहली ने दी जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    किस खिलाड़ी का कवर ड्राइव बेहतर? ICC पोल में बाबर ने कोहली को हराया ट्विटर

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान की 'राधे' ईद पर 13 मई को OTT प्लेटफॉर्म सहित सिनेमाघरों में होगी रिलीज सलमान खान
    धर्मा प्रोडक्शन की 'दोस्ताना 2' में नजर आ सकते हैं जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन करण जौहर
    70 फीसदी शूटिंग खत्म करने के बाद 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' से बाहर हुईं मृणाल- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    अभिनेता संजीव कुमार के निधन के 36 साल बाद प्रकाशित होगी उनकी बायोग्राफी मुंबई

    आमिर खान

    अभिनेता इमरान खान ने छोड़ी एक्टिंग, करीबी दोस्त अक्षय ओबेरॉय ने किया खुलासा इमरान खान
    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख-सलमान की एंट्री, फिर दिखेगा राज और प्रेम का अंदाज! बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर टीवी कलाकारों ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन भारतीय फिल्मों का नाम अक्षय कुमार

    अनुष्का शर्मा

    दीवाली पर रिलीज़ हुई इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था धमाल दीपिका पादुकोण
    पूर्व क्रिकेटर फारूख इंजीनियर के आरोपों पर अनुष्का की सफाई, कहा- चाय नहीं कॉफी पीती हूं क्रिकेट समाचार
    विराट पर बनी 'सुपर वी' आज से होगी प्रसारित, जानें कब और कहां देख सकेंगे सीरीज़ विराट कोहली
    जब लड़की से बात करने को कहा तो नर्वस हो गए थे शाहरुख- इम्तियाज अली बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025