Page Loader
शादी से पहले विराट कोहली की इस आदत से प्रभावित थीं अनुष्का शर्मा, किया खुलासा
विराट कोहली की इस आदत से प्रभावित थीं अनुष्का शर्मा (तस्वीर: इंस्टा/@virat.kohli)

शादी से पहले विराट कोहली की इस आदत से प्रभावित थीं अनुष्का शर्मा, किया खुलासा

Mar 27, 2023
02:42 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। ये दोनों जहां भी जाते हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। 2017 में शादी के बंधन में बंधने से पहले अनुष्का और कोहली ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब अनुष्का ने सालों बाद खुलासा किया है कि वह डेटिंग शुरू करने से पहले कोहली की किस आदत से सबसे ज्यादा प्रभावित थीं।

बयान

अनुष्का और कोहली ने कही ये बात 

स्टार स्पोर्ट्स संग बातचीत के दौरान अनुष्का ने कहा, "विराट की याददाश्त काफी अच्छी है। वह तारीखों को याद रखते हैं। डेटिंग शुरू करने से पहले मैं बहुत प्रभावित थी। इन्होंने सच में मेरी बहुत मदद की है।" दूसरी ओर कोहली ने कहा, "मेरी याददाश्त अनुष्का से थोड़ी बेहतर है इसलिए में महत्वपूर्ण तारीखों को याद रखता हूं। हालांकि, वह भी मुझे छोटी-छोटी चीजें याद दिलाती रहती हैं।" अनुष्का-कोहली 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।