NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का और विराट कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपये का फंड करेंगे इकट्ठा
    अगली खबर
    अनुष्का और विराट कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपये का फंड करेंगे इकट्ठा

    अनुष्का और विराट कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपये का फंड करेंगे इकट्ठा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 07, 2021
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। देश की कई हस्तियों ने इस महामारी में मदद का हाथ बढ़ाया है।

    हाल में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मौजूदा हालात को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वह जल्द विराट कोहली के साथ मिलकर कोविड के खिलाफ अभियान छेड़ेंगी।

    अब अनुष्का और विराट ने कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।

    बयान

    साथ आएं और जरूरतमंदों के लिए कुछ करें- अनुष्का

    अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस अभियान के बारे में जानकारी दी है।

    अनुष्का ने कहा, "भारत की स्थिति कोरोना के चलते खराब हो गई है। हम कोरोना से जूझ रहे हैं। यही समय है जब हम साथ आए और अपने देश के जरूरतमंदों के लिए कुछ करें। ऐसी स्थिति को देखते हुए विराट और मुझे बहुत पीड़ा हो रही है। उम्मीद करती हूं कि यह फंड कोरोना के खिलाफ जंग में मददगार साबित होगा।"

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अनुष्का और विराट ने क्या कहा

    Instagram post

    A post shared by anushkasharma on May 7, 2021 at 12:51 pm IST

    जानकारी

    विराट और अनुष्का ने दो करोड़ रुपये किए डोनेट

    कपल ने फैंस को सुरक्षित रहने और एहतियात बरतने की नसीहत दी है। विराट ने कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी हिस्सेदारी निभाने वालों के प्रति आभार जताया है।

    कपल ने अपने अभियान से लोगों को जुड़ने की अपील की है। उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के साथ हाथ मिलाया है।

    उनका लक्ष्य कोविड रिलीफ के लिए देश में 7 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का है। इसके लिए कपल ने अपनी तरफ से दो करोड़ रुपये डोनेट किए हैं।

    सूचना

    केटो प्लेटफॉर्म पर सात दिनों तक चलेगा यह फंडरेजर

    फंड इकट्ठा करने के लिए शुरू किया गया यह फंडरेजर केटो प्लेटफॉर्म पर सात दिनों तक चलेगा।

    इससे आए फंड को ACT ग्रांट्स को दिया जाएगा, जो महामारी के दौरान ऑक्सीजन, मेडिकल मैनपावर, टीकाकरण जागरूकता और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।

    अनुष्का ने इस अभियान का नाम #InThisTogether रखा है। सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के फैंस उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

    बयान

    महामारी के बीच जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा- अनुष्का

    अनुष्का ने कोरोना वायरस के कारण बिगड़े हालातों को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी।

    अनुष्का ने वीडियो में कहा था, "मैं आशा करती हूं कि आप सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी को मेरे जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए धन्यवाद देती हूं। आपने वास्तव में मेरा जन्मदिन खास बना दिया। महामारी से उपजी परेशानियों के बीच मुझे मेरा जन्मदिन मनाना सहीं नहीं लगा।"

    मदद

    कई कलाकार मदद के लिए आए आगे

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए हैं। टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी ने भी 1000 अस्पताल बेड्स बनाने का ऐलान किया है।

    सलमान खान भी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाने के पैकेट्स वितरित करते दिखे हैं। सनी लियोन, जैकलीन फर्नांडिस, ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलााकार मदद में लगे हैं।

    प्रियंका ने अमेरिकी राष्ट्रपित से भारत को वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था।

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना संक्रमण के हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए और 3,915 मरीजों की मौत हुई।

    महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 36,45,164 हो गई है।

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 62,194 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 853 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात खराब हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    विराट कोहली

    किस खिलाड़ी का कवर ड्राइव बेहतर? ICC पोल में बाबर ने कोहली को हराया ट्विटर
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 शतक लगाएंगे विराट कोहली- वॉन टेस्ट क्रिकेट
    कोहली की कप्तानी में लगातार पिछले चार टेस्ट हारी है भारतीय टीम, ऐसे रहे मैच टेस्ट क्रिकेट
    2019 के बाद से सिर्फ दो टेस्ट शतक लगा पाए हैं कोहली, ऐसा रहा है प्रदर्शन क्रिकेट समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती स्वास्थ्य
    'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा पर लगाया आरोप तमिलनाडु
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज मुंबई
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक मुंबई

    अनुष्का शर्मा

    मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने 17 साल की उम्र में की थी खुदकुशी की कोशिश दीपिका पादुकोण
    सिलेक्टर्स द्वारा अनुष्का को चाय पिलाने वाले बयान पर पहली बार बोले कोहली, कही ये बातें विराट कोहली
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र सरकार को मदद देंगे कोहली-अनुष्का विराट कोहली
    'पाताल लोक' के बाद अनुष्का शर्मा लेकर आ रही हैं एक और वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना संकट: भारत को मिल रही विदेशी मदद कहां जा रही है? सरकार ने बताया दिल्ली
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.82 लाख मरीज, रिकॉर्ड 3,780 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना संकट के बीच RBI गवर्नर ने किया कई बड़े कदमों का ऐलान बिज़नेस
    जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में मदद के लिए लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025