NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / PETA के साथ मिलकर दिल्ली के हजारों प्रवासी मजदूरों को खाना डोनेट करेंगी सनी लियोन
    अगली खबर
    PETA के साथ मिलकर दिल्ली के हजारों प्रवासी मजदूरों को खाना डोनेट करेंगी सनी लियोन

    PETA के साथ मिलकर दिल्ली के हजारों प्रवासी मजदूरों को खाना डोनेट करेंगी सनी लियोन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 06, 2021
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद हालात बेहद खराब हैं। इस संकट की घड़ी में मनोरंजन जगत के कई कलाकार मसीहा बनकर सामने आए हैं।

    अब जानकारी सामने आई है कि मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन PETA के साथ मिलकर दिल्ली के 10,000 प्रवासी मजदूरों को खाना डोनेट करेंगी।

    सनी एक्टिंग के अलावा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। अब इस अभिनेत्री के अभियान से लोगों को मदद मिलेगी।

    बयान

    एकजुटता से हम इस संकट से उबरेंगे- सनी

    सनी ने प्रवासी मजदूरों को भोजन मुहैया करवाने के लिए 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA)' के साथ हाल मिलाया है।

    इस संस्था के साथ मिलकर वह 10,000 प्रवासी मजदूरों को वेगन फूड उपलब्ध करवाएंगी।

    सनी ने कहा, "हम संकट के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन एक साथ मिलकर एकजुटता और सहानुभूति के भाव से हम इससे उबर सकते हैं। मैं PETA के साथ मिलकर काम करने को लेकर फिर से बहुत खुश हूं।"

    जानकारी

    भोजन के पैकेट में दाल-चावल, खिचड़ी व फल दिया जाएगा

    सनी ने बताया कि इस बार हजारों की संख्या में जरूरतमंदों को प्रोटीन युक्त पैक वेगन फूड डोनेट किया जाएगा।

    इस भोजन के पैकेट में दाल-चावल या खिचड़ी होगी। कभी-कभी इसमें फल भी दिया जाएगा।

    बता दें कि PETA ने 2016 में सनी को 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया था। सनी को शाकाहारी भोजन के विषय में जागरूकता फैलाते हुए देखा जाता है। कुत्ते और बिल्ली को गोद लेने और उनके नसबंदी को लेकर सनी चर्चा में रही हैं।

    जानकारी

    उदय फाउंडेशन करेगी इस पहल में मदद

    PETA और सनी उदय फाउंडेशन के साथ मिलकर दिल्ली के प्रवासी मजदूरों को फूड पैकेट डोनेट करेगी। सोशल मीडिया पर सनी के इस पहल की कई लोग तारीफ कर रहे हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं सनी

    सनी के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

    विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में सनी के नाम की चर्चा है। इसमें उनके साथ सोनाली सेहगल मुख्य भूमिका में दिख सकती हैं।

    इसके अलावा उन्हें अर्जुन रामपाल की फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में भी अभिनय करते देखा जा सकता है।

    सनी 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

    मदद

    कई कलाकार मदद के लिए आए आगे

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए हैं। टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी ने भी 1000 अस्पताल बेड्स बनाने का ऐलान किया है।

    सलमान खान भी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाने के पैकेट्स वितरित करते दिखे हैं। जैकलीन फर्नांडिस, ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलााकार मदद में लगे हैं।

    प्रियंका ने अमेरिकी राष्ट्रपित से भारत को वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था।

    कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,12,262 नए मामले सामने आए और 3,980 मरीजों की मौत हुई।

    महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले और मौतें हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,66,398 हो गई है।

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 57,640 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 920 मरीजों की मौत हुई। ये राज्य में एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सनी लियोनी
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    जिमी शेरगिल समेत 35 लोगों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मामला मनोरंजन
    'कसौटी जिंदगी की 2' फेम साहिल आनंद बने बेटे के पिता, नाम रखा सहराज मुंबई
    नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, अभिनय भी करेंगे नेटफ्लिक्स
    अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो विराट कोहली

    मनोरंजन

    महान निर्देशक सत्यजीत रे की पांच बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर कोलकाता
    'थाडम' की हिन्दी रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर मुंबई
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें मुंबई
    मानुषी छिल्लर को यूनिसेफ ने भारत में बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चुना मुंबई

    सनी लियोनी

    बिहार की परीक्षा में टॉप करने पर अभिनेत्री सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में स्ट्रगल पर बोलीं सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'हां मैम' में बहुत कुछ बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: सनी लिओनी के बारे में ये बातें बिलकुल नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम के बाद सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना इनरवियर ब्रांड बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज मुंबई
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक मुंबई
    दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट मुंबई
    अक्षय की 'मिशन लायन' की शूटिंग चार देशों में करना चाहते हैं निर्देशक जगन शक्ति मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025