NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था
    मनोरंजन

    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था

    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 02, 2023, 04:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था
    अनुराग कश्यप ने खोला अपने संघर्ष भरे दिनों का चिट्ठा

    अनुराग कश्यप आजकल अपनी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' के प्रमोशन में लगे हैं। इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के बुरे दौर पर बात की और बताया कि एक समय वह डिप्रेशन की मार भी झेल चुके हैं, वहीं उन्हें शराब की लत भी लग गई थी, जिसके चलते उनकी पहली पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया था। आइए जानते हैं क्या बोले अनुराग।

    असफलता का बोझ झेल नहीं पाए अनुराग

    अनुराग ने मैशेबल इंडिया की यूट्यूब सीरीज 'द बॉम्बे जर्नी' में बताया, "जब मेरी फिल्में फ्लॉप हुईं तो मैं शराबी बन गया। कुछ फिल्में रिलीज ही नहीं हो पाईं और कुछ से मुझे बाहर कर दिया गया। इसके बाद मैं डिप्रेशन की चपेट में आ गया।" उन्होंने कहा, "मैंने खुद को कमरे में बंद कर दिया। शराब की लत के कारण मेरी पत्नी आरती बजाज ने मुझे घर से निकाल दिया। उस समय मेरी बेटी आलिया चार साल की थी।"

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्म एडिटर आरती, अनुराग की पहली पत्नी थीं। उन्होंने 1997 में शादी की थी। हालांकि, 2009 में वे अलग हो गए। उनसे अनुराग को एक बेटी आलिया हैं। 2011 में अनुराग ने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की। 2015 में उनका भी अलगाव हो गया।

    इन फिल्मों से हुए बाहर

    अनुराग ने कहा, "मेरी फिल्म 'पांच' रुक गई थी, 'ब्लैक फ्राइडे' ठप हो गई थी। 'ऑल्विन कालीचरण' को बंद कर दिया गया था, एक और फिल्म, जिसके बारे में कोई नहीं जानता था, उसे रोक दिया गया था। मुझे 'तेरे नाम' और 'कांटे' से बाहर कर दिया गया था।" उन्होंने कहा, "मैं पी रहा था और ये सारी लड़ाइयां लड़ रहा था। मैंने जिन प्रोजेक्ट्स को लिखा था, उनसे मुझे निकाल दिया गया था। वह एक बहुत बुरा दौर था।"

    फुटपाथ पर सोते थे अनुराग

    अनुराग ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह मुंबई के जुहू सर्कल पर एक गार्डन में सोया करते थे। कई बार उन्हें भगा दिया जाता थ। फिर वह वर्सोवा लिंक रोड के फुटपाथ पर सोने के लिए चले जाते थे। उन्होंने कहा, "लोग लाइन से सोते थे। वहां सोने के लिए उन दिनों छह रुपये देने पड़ते थे। मेरे पास कोई ठिकाना नहीं था, इसलिए मैंने उसी फुटपाथ को अपना घर बना लिया था।"

    अनुराग की आने वाली फिल्में

    अनुराग की फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' 3 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में करण मेहता और अलाया फर्नीचरवाला हैं। फिल्म में विक्की कौशल भी हैं। वह डीजे मोहब्बत की भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा अनुराग अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर भी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसके लिए कृति वर्कशॉप भी ले चुकी हैं। अनुराग तमिल फिल्म 'वन टू वन' भी बना रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी मामले पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा राहुल गांधी
    ऐपल म्यूजिक क्लासिकल अब ऐप स्टोर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध, जानिए विशेषता ऐपल
    मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई विपक्ष की बड़ी बैठक, जानिए किन मुद्दों पर बनी सहमति कांग्रेस समाचार
    सामंथा रुथ प्रभु बीमारी पर बोलीं- हर दिन लड़ी, अब जिंदगी से और कुछ नहीं सीखना सामंथा रुथ प्रभु

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते को किया आधिकारिक  अर्जुन कपूर
    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी आदित्य रॉय कपूर
    करीना कपूर खान बोलीं- शादी हो या कुछ और, मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी करीना कपूर
    स्टैन की टीम ने अब्दु रोजिक के साथ की बदसलूकी, तोड़ी कार; कार्यक्रम से किया बाहर अब्दु रोजिक

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना हर फिल्म के लिए लेते हैं इतनी रकम, जानिए कुल संपत्ति अक्षय खन्ना
    'भोला' से पहले अजय देवगन ने संभाली इन फिल्मों के निर्देशन की कमान, जानिए कमाई अजय देवगन
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रियंका चोपड़ा
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन शाहरुख खान

    अनुराग कश्यप

    दिव्या अग्रवाल ने वीडियो साझा कर निर्देशक अनुराग कश्यप से मांगा काम, कही ये बात बिग बॉस OTT
    पीयूष मिश्रा हुए थे 7वीं कक्षा में यौन शोषण का शिकार, 50 साल बाद सुनाई आपबीती पीयूष मिश्रा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान के बीच क्यों हुआ था मनमुटाव? सालों बाद खुला राज  इरफान खान
    बॉक्स ऑफिस: 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' ने एक सप्ताह में कमाए महज 25 लाख रुपये विक्की कौशल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023