76 की उम्र में रजनीकांत का जादू बरकरार, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने की तारीफ
मनोरंजन
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने रजनीकांत के सिनेमा में शानदार 51 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए 'जेलर 2' के लिए माहौल और गरमा दिया है।
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ये सीक्वल फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें रजनीकांत अपनी 2023 की सुपरहिट फिल्म वाले टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में ही दिखेंगे।
अनिरुद्ध ने की रजनीकांत की तारीफ
अनिरुद्ध ने कहा कि रजनीकांत की 76 साल की उम्र में भी जो ऊर्जा है, वो आज भी जादू कर रही है और इतिहास लिख रही है।
'जेलर 2' में एक बार फिर राम्या कृष्णन और योगी बाबू साथ दिखेंगे, वहीं विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी इस फिल्म की कास्ट में नए चेहरे के तौर पर जुड़ गए हैं।
अनिरुद्ध के एक बार फिर संगीतकार के रूप में लौटने से, फैंस को इस फिल्म से भी एक और धमाकेदार हिट की उम्मीद है।