LOADING...
क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे?
'ड्रीम गर्ल 2' में दिखेंगी अनन्या पांडे

क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे?

Aug 09, 2022
11:12 am

क्या है खबर?

अभिनेता आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल 2' में फिर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए अब तक कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है। एक समय सुनने में आया था कि फिल्म में टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश नजर आएंगी। उनके बाद सारा अली खान के नाम की चर्चा चली थी। अब कयासों का बाजार गर्म है कि 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान की जोड़ी अनन्या पांडे के साथ बनेगी।

रिपोर्ट

मेकर्स ने अनन्या को किया फाइनल- सूत्र

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या की एंट्री हो गई है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए मेकर्स अनन्या के साथ बातचीत कर रहे थे। फिल्म के मेकर्स ने आयुष्मान के अपोजिट अनन्या को फाइनल कर लिया है।" कहा जा रहा है कि मेकर्स फीमेल लीड किरदार के लिए एक नई पीढ़ी की अभिनेत्री की तलाश में थे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

शूटिंग

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

यह प्रोजेक्ट वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। खबरों की मानें तो इस साल के अंत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य करने वाले हैं। पहले भाग की तरह 'ड्रीम गर्ल' 2 भी एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। मनोरंजन के साथ-साथ फिल्म में दर्शकों के लिए एक खास संदेश भी होगा। फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशंस को तय कर लिया गया है।

Advertisement

ऑरिजनल फिल्म

कुछ ऐसी है ऑरिजनल फिल्म 'ड्रीम गर्ल'

'ड्रीम गर्ल' का निर्देशन राज ने किया था, जबकि एकता कपूर फिल्म की निर्माता थीं। आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज और एकता के साथ हाथ मिलाया है। 'ड्रीम गर्ल' में मनजोत सिंह और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखे थे। विजय राज, नुसरत भरूचा और अभिषेक बनर्जी ने भी फिल्म में अपना जलवा दिखाया था। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Advertisement

वर्कफ्रंट

ये हैं अनन्या की आने वाली फिल्में

अनन्या बहुत जल्द फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगी। यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें उनकी जोड़ी साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ बनी है। वह फरहान अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या और आदर्श गौरव की तिकड़ी नजर आएगी। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वह आखिरी बार 'गहराइयां' में नजर आई थीं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

हाल में खबर आई थी कि अनन्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले ही उनका अभिनेता ईशान खट्टर के साथ ब्रेकअप हुआ।

Advertisement