LOADING...
'अल्फा' की सबसे महंगी अभिनेत्री बनीं आलिया भट्‌ट, जानिए अन्य सितारों की फीस
'अल्फा' के लिए सितारों की फीस का खुलासा

'अल्फा' की सबसे महंगी अभिनेत्री बनीं आलिया भट्‌ट, जानिए अन्य सितारों की फीस

Jun 30, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह 7वीं कड़ी है, जिसमें शरवरी वाघ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। खबरों के अनुसार, फिल्म का कथित बजट 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। इसी बीच, फिल्म के सितारों की संभावित फीस को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं कि 'अल्फा' के लिए कलाकारों को कितनी फीस मिली है।

खुलासा

आलिया को फिल्म के लिए मिली सबसे ज्यादा फीस

एशियानेट न्यूज के अनुसार, 'अल्फा' के लिए आलिया काे कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस दी गई है। वह फिल्म में खतरनाक सुपर-एजेंट सीता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। वहीं शरवरी एक अन्य सुपर-एजेंट की भूमिका के साथ फिल्म से जुड़ी हैं और इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने निर्माताओं से कथित 3 करोड़ रुपये फीस वसूली है। फिल्म में बॉबी देओल खलनायक बने हैं। इसके लिए उन्हें कथित 6 करोड़ रुपये मिले हैं।

फिल्म

इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने आएगी 'अल्फा'

फिल्म में अनिल कपूर ने रॉ अधिकारी का किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए उन्हें कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये मिले हैं। ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो किया है और उन्हें मेजर कबीर के किरदार में देखा जाएगा। यह किरदार उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की 'वॉर' फ्रैंचाइजी में निभाया था, जो स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement