Loading...
अल्लू अर्जुन की 'AA23' नहीं होगी बंद, निर्देशक लोकेश कनगराज ने साफ-साफ कही ये बात
'AA23' को बंद करने की खबरों पर आई निर्देशक की प्रतिक्रिया

अल्लू अर्जुन की 'AA23' नहीं होगी बंद, निर्देशक लोकेश कनगराज ने साफ-साफ कही ये बात

Oct 12, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की चर्चित फिल्म 'AA23' डिब्बा बंद नहीं होगी। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही थीं कि 'लियो' और 'कुली' जैसी फिल्में बनाने वाले लोकेश ने 'AA23' का निर्माण कार्य बंद कर दिया है। इससे फैंस भी मायूस हो गए थे। हालांकि, निर्देशक ने अल्लू के साथ एक नई तस्वीर साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि परियोजना पर काम जारी है। उनकी पुष्टि ने फैंस के बीच बड़ी राहत का काम किया है।

अपडेट

लोकेश ने अल्लू के साथ तस्वीर साझा करके अफवाहों पर लगाया विराम

'AA23' बंद होने की अफवाहों के बीच, लोकेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अल्लू के साथ एक तस्वीर साझा की। इसमें दोनों गहन बातचीत की मुद्रा में दिखाई दिए।

तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, 'जल्द ही कुछ दिलचस्प अपडेट आने वाले हैं।'

उनकी पोस्ट से स्पष्ट हो चुका है कि निर्देशक 'AA23' को बंद करने के मूड में दूर-दूर तक नहीं हैं। उन्होंने तस्वीर के जरिए खुद सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

परियाेजना

'AA23' के प्री-प्रोडक्शन का चल रहा काम

पिंकविला के मुताबिक, 'AA23' के प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। पूरी कहानी का नरेशन भी किया जा चुका है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि निर्माता अगले साल क्रिसमस के अवसर पर इसे रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

फिलहाल, अल्लू अपनी एक और फिल्म 'राका' में व्यस्त चल रहे हैं। एटली द्वारा निर्देशित इसमें दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी होंगी।

ADVERTISEMENT