NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग
    मनोरंजन

    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग

    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 21, 2022, 12:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग
    'पुष्पा' बनी 2023 की सबसे प्रतिक्षित फिल्म

    बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की अगली फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख की फिल्म लोगों को पिछली बार 2018 में देखने को मिली थी। इसके बाद कुछ फिल्मों में उनके कैमियो ने लोगों का इंतजार और बढ़ा दिया। वहीं, सलमान की 'टाइगर 3' की भी लंबे समय से चर्चा है। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को 2023 की जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है वह 'पुष्पा 2' है।

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' का है सबसे ज्यादा इंतजार

    ऑरमैक्स मीडिया ने उन फिल्मों की सूची जारी की है जिनका दर्शकों को 2023 में सबसे ज्यादा इंतजार है। इस सूची में टॉप पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' है। 'पुष्पा' 2021 में दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। फिल्म में अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म में एक आइटम सॉन्ग किया था।

    दूसरे नंबर पर है शाहरुख और दीपिका की 'पठान'

    शाहरुख की 'पठान' इस सूची में दूसरे नंबर पर है। 'पठान' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख की पिछली फिल्म 'जीरो' थी जो 2018 में आई थी। तभी से दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म में नकारात्मक भूमिका में जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म से तीनों कलाकारों के लुक जारी हो चुके हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

    'टाइगर 3' का भी है लोगों को इंतजार

    'टाइगर 3' चर्चित टाइगर फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2017 में 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान का किरदार अविनाश राठौर भारतीय इंटेलिजेंस अधिकारी है जबकि कैटरीना का किरदार जोया पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI के लिए काम करती है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर दिवाली पर कर दिया गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऑरमैक्स मीडिया एक वेब पोर्टल है जो मीडिया और मनोरंज के क्षेत्र में काम करती है। यह विश्लेषण और डेटा के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में सबसे चहेते सितारों और फिल्मों की सूची जारी करती है।

    ये हैं सूची टॉप-5 में मौजूद अन्य फिल्में

    ऑरमैक्स मीडिया की इस सूची में चौथे नंबर पर एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' है। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'जवान' अगले साल जून में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट नयनतारा नजर आएंगी। वहीं 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू काम कर रही हैं। फिल्म में विक्की कौशल और बमन ईरानी के होने की भी चर्चा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    टाइगर 3
    पठान फिल्म
    अल्लू अर्जुन

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    शाहरुख खान

    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पठान फिल्म
    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म पठान फिल्म
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म

    टाइगर 3

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    'पठान' और 'टाइगर' का होगा क्रॉसओवर? YRF ने की स्पाई यूनिवर्स की घोषणा शाहरुख खान
    शाहरुख-दीपिका, सलमान-कैटरीना; इस साल पर्दे पर फिर दिखेंगी ये दिग्गज जोड़ियां पठान फिल्म
    सलमान खान फिर शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल कैटरीना कैफ

    पठान फिल्म

    अमेरिकी पत्रकार ने टॉम क्रूज से की शाहरुख खान की तुलना, भड़के प्रशंसक  शाहरुख खान
    मशहूर लेखक पाउलो कोएल्हो ने शाहरुख खान को बताया बेहतरीन अभिनेता, कही ये बात शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने दुनियाभर में पार किया 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: YRF 'स्पाई यूनिवर्स' में नंबर एक पर 'पठान', इन फिल्मों को पछाड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अल्लू अर्जुन

     'शहजादा' की रिलीज से पहले 'आला वैकुंठपुरामुलू' हिंदी में देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें शहजादा फिल्म
    फिल्म 'पुष्पा 2' में भी दिखेंगी रश्मिका मंदाना, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा रश्मिका मंदाना
    अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी का फिल्मों में डेब्यू, 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी आरहा दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा पुष्पा: द रूल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023