Page Loader
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली पहली पैन-इंडिया फिल्म बनेगी
बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी 'पुष्पा 2' (तस्वीर: एक्स/@PushpaMovie)

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली पहली पैन-इंडिया फिल्म बनेगी

Apr 30, 2024
12:55 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अल्लू अर्जुन पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की दूसरी किस्त है। 'पुष्पा: द रूल' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। ताजा खबर यह है कि 'पुष्पा 2' को बंगाली भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट

लोकप्रिय संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने की पुष्टि

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होने वाली पहली पैन-इंडिया फिल्म बन गई है। इस खबर की पुष्टि लोकप्रिय संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माताओं ने पानी के अंदर एक विशाल सीक्वेंस शूट किया है। संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने खुलासा किया कि 'पुष्पा 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहला भाग समाप्त हुआ था।

पुष्पा 2

रश्मिका मंदाना के साथ बनी है अल्लू की जोड़ी 

'पुष्पा: द रूल' में अल्लू की जोड़ी एक बार फिर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। 'श्रीवल्ली' के रूप में उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है। इस फिल्म में फहद फासिल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा: द रूल' सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।