Page Loader
'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक जारी (तस्वीर: एक्स/@PushpaMovie)

'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

Aug 28, 2024
06:07 pm

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' की दूसरी किस्त है। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। केवल 100 दिन बाद यह फिल्म दर्शकों के बीच आ जाएगी। अब इस बीच 'पुष्पा: द रूल' से अल्लू की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है।

पुष्पा 2

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

'पुष्पा: द रूल' के निर्देशन की कमान सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में फहद फासिल भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। SP भंवर सिंह शेखावत उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है। 'पुष्पा: द रूल' हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर