
अक्टूबर में इस तारीख को आलिया-रणबीर बन सकते हैं माता-पिता
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।
शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी। जून में आलिया ने बताया था कि वह जल्द मां बनने वाली हैं।
अब आलिया की डिलीवरी की संभावित तारीख सामने आ गई है। खबरों की मानें तो वह 28 अक्टूबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
रिपोर्ट
दिवाली के आस-पास फैंस को मिल सकती है खुशखबरी
सूत्रों की मानें तो दिवाली के आसपास रणबीर-आलिया के घर में खुशियों की किलकारी गूंज सकती है।
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया की डिलीवरी की संभावित तारीख 28 अक्टूबर है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस वर्ष दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में कपल के फैंस को त्योहार के मौके पर खुशखबरी मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी
जून में आलिया ने इंस्टाग्राम पर की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
आलिया ने जून में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द मां बनेंगी।
आलिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'हमारा बेबी.... जल्द आ रहा है।'
अभिनेत्री ने अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिली थीं।
नजदीकियां
'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान हुआ रणबीर-आलिया को प्यार
रणबीर-आलिया के बीच 2017 से प्रेम की केमिस्ट्री चल रही है। 2017 में अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। 9 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
शादी से पहले भी आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ घूमते हुए देखा जाता था।
नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को मुकाम देने का निर्णय लिया।
वर्कफ्रंट
रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्में
रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है।
वह एक्शन ड्रामा फिल्म 'एनिमल' में भी दिखाई देंगे।
आलिया फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म 'जी ले जरा में' मौजूदगी दर्ज कराएंगी। 'बैजू बावरा' में भी वह नजर आने वाली हैं।
वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तख्त' में भी दिखाई देंगी।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
आने वाले दिनों में मशहूर अभिनेत्री बिपाश बसु भी मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर के साथ प्रशंसकों को 'गुडन्यूज' दी थी। टीवी का चर्चित कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी भी जल्द माता-पिता बनने वाला है।