NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अयोध्या में दिखा सितारों का पारंपरिक अवतार, रामायण को दर्शाती आलिया की साड़ी ने खींचा ध्यान
    अगली खबर
    अयोध्या में दिखा सितारों का पारंपरिक अवतार, रामायण को दर्शाती आलिया की साड़ी ने खींचा ध्यान
    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे सितारे

    अयोध्या में दिखा सितारों का पारंपरिक अवतार, रामायण को दर्शाती आलिया की साड़ी ने खींचा ध्यान

    लेखन मेघा
    Jan 22, 2024
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में हमेशा अंकित रहेगा।

    आज के दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम भक्तों का सदियों का इंतजार खत्म हुआ है।

    सिनेमा जगत के सितारों को भी इस अद्भुत पल का साक्षी बनने का मौका मिला, जिसका हिस्सा बनकर वह काफी खुश दिखे। सभी सितारे यहां पारंपरिक अवतार में पहुंचे थे।

    आइए देखते हैं कि राम मंदिर के उद्घाटन पर किसने क्या पहना था।

    #1

    आलिया भट्ट की साड़ी पर टिकीं सबकी निगाहें

    आलिया भट्ट श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं।

    रणबीर जहां सफेद रंग के धोती-कुर्ते और शॉल में नजर आए तो आलिया की साड़ी ने सभी का ध्यान खींच लिया।

    दरअसल, आलिया फिरोजी रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसके आंचल पर रामायण के खास पलों को दर्शाया गया है जो बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

    इसके साथ उन्होंने फिरोजी शॉल भी कैरी किया और उनका ये लुक बहुत खास लग रहा था।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए आलिया की साड़ी 

    Alia Bhatt is wearing a saree that has the entire Ramayan depicted on it through motifs.#AliaBhatt #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/9lVMIJRLem

    — ritika👽| RK ANIMAL ERA (@ritikatweetssx) January 22, 2024

    #2

    कंगना रनौत की साड़ी भी थी खास

    कंगना रनौत भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं। यहां उन्होंने हनुमान गढ़ी में दर्शन करके पूजा-अर्चना भी की।

    इस भव्य समारोह में कंगना क्रीम साड़ी पहनकर आईं, जिसपर गोटा पट्टी से काम हुआ था।

    साथ में उन्होंने सतरंगी रंग की चोली पहनी, जिसकी बाजुओं पर द्वारकाधीश की हाथों में माला लिए तस्वीर थी। साथ ही स्वास्तिक और गणपति भी बने थे।

    उन्होंने हरे रंग के गहनों के साथ एक ओढ़नी भी कैरी की थी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए कंगना का लुक

    Instagram post

    A post shared by kanganaranaut on January 22, 2024 at 3:40 pm IST

    #3

    कैटरीना और विक्की की जोड़ी लगी कमाल

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बने थे।

    कैटरीना गोल्डन रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने माथे पर बिंदी लगा और कानों में झुमके पहनकर अपने लुक को सादगी के साथ पूरा किया था।

    विक्की की बात करें तो उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता पहना था, जिस पर गोल्डन कढ़ाई हो रखी थी। साथ ही उन्होंने मैचिंग शॉल भी लिया था और अपने बालों को बांध रखा था।

    ट्विटर पोस्ट

    कैटरीना-विक्की ने सादगी से जीता दिल

    Katrina & vicky pose for the paps at airport before jetting off to Ayodhya#Katrinakaif #vickykaushal pic.twitter.com/xYms8K86V2

    — myqueenkay (@myqueenkay1) January 22, 2024

    #4

    बेटे अभिषेक बच्चन के साथ आए थे अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे थे। यहां बाप-बेटे की जोड़ी का पारंपरिक अंदाज देखने को मिला, लेकिन उनके लुक में सबसे खास उनकी चुनरी थी। दरअसल, कुर्ते के साथ दोनों ने राम के नाम की केसरी रंग की चुनरी ओढ़ी थी।

    इनके अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता राम चरण अपने पिता चिरंजीवी के साथ यहा आए थे और दोनों शॉल के साथ कुर्ता-पैंट पहने नजर आए।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए अमिताभ और अभिषेक का लुक

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on January 22, 2024 at 3:44 pm IST

    #5

    माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंची थीं अयोध्या

    माधुरी दीक्षित को भी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने का अवसर मिला था। अभिनेत्री अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ अयोध्या पहुंची थीं। अभिनेत्री ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे रंग से कढ़ाई हो रखी थी तो डॉ. नेने धोती-कुर्ता पहने नजर आए।

    इनके अलावा आयुष्मान खुराना, जैकी श्रॉफ, रजनीकांत, होमा मालिनी, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी जैसे कई सितारे भी पारंपरिक अवतार में इस भव्य समारोह का हिस्सा बने थे।

    ट्विटर पोस्ट

    एक साथ दिखे बॉलीवुड के सितारे

    People From Our Film Industry at #RamMandirPranPratishthan !! #JaiShreeRam
    .
    .
    .
    .
    .#RohitShetty #RajkumarHirani #KatrinaKaif #VickyKaushal #AliaBhatt #AyushmannKhurrana #MadhuriDixit & more !! #RamMandirAyodhya pic.twitter.com/QAvIRGK8X4

    — Vaishnav (@_vaishhnav_) January 22, 2024

    पोल

    आपको कौन-सी अभिनेत्री साड़ी में ज्यादा अच्छी लगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    'दुल्हनिया 3' से नहीं कटा आलिया का पत्ता, करण जौहर का वरुण-जान्हवी की जोड़ी से इनकार 'दुल्हनिया 3' से नहीं कटा आलिया का पत्ता, करण जौहर का वरुण-जान्हवी की जोड़ी से इनकार
    ये भी पढ़ें
    कंगना रनौत ने दिखाई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक, बोलीं- नए युग का आरंभ  कंगना रनौत ने दिखाई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक, बोलीं- नए युग का आरंभ 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    कंगना रनौत
    कैटरीना कैफ

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    रश्मिका मंदाना बोलीं- रणबीर कपूर का साथ मिलना मेरी खुशनसीबी, 'एनिमल पार्क' पर कही ये बात रश्मिका मंदाना
    अजय देवगन ने जारी किया फिल्म 'शैतान' का पहला पोस्टर, रिलीज तारीख भी बताई  अजय देवगन
    एल्विश यादव का खुलासा, 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला खरीदना चाहता था गाड़ी  एल्विश यादव
    सुरेश ओबेरॉय के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा, 'एनिमल' के बाद बनाया नई फिल्म का हिस्सा विवेक ओबेरॉय

    आलिया भट्ट

    नपोटिज्म पर आलिया भट्ट बोलीं- महेश भट्ट की पत्नी को भी नहीं मिले मौके महेश भट्ट
    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ किया अपनी नई फिल्म 'जिगरा' का ऐलान, देखिए टीजर करण जौहर
    आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की अनदेखी तस्वीरें  रणबीर कपूर

    कंगना रनौत

    'तेजस' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, भगवान राम का लिया आशीर्वाद  तेजस फिल्म
    अनुपम खेर बोले- पुरुषों के वर्चस्व के बीच बॉलीवुड में साहस का उम्दा उदाहरण हैं कंगना  अनुपम खेर
    कंगना ने किया रावण दहन, सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल; अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब सुब्रमण्यम स्वामी
    कंगना रनौत की 'तेजस' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध ऑनलाइन लीक

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' का ट्रेलर जारी, जानिए कब आएगी फिल्म विजय सेतुपति
    विजय सेतुपति ने किराए की टेंशन से बचने के लिए रखा फिल्मी दुनिया में कदम विजय सेतुपति
    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति समेत 2024 में पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ मॉडल बनने आई थीं मुंबई, मलाइका अरोड़ा थीं आदर्श मलाइका अरोड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025