Page Loader
कंगना रनौत ने दिखाई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक, बोलीं- नए युग का आरंभ 
कंगना रनौत ने साझा कीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तस्वीरें (तस्वीर: एक्स/@KanganaTeam)

कंगना रनौत ने दिखाई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक, बोलीं- नए युग का आरंभ 

Jan 22, 2024
11:14 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज (22 जनवरी) भगवार श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इससे पहले अब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अंदर की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पारंपरिक परिधान पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की। एक नये युग का आरंभ।'

राम मंदिर 

ये सितारे भी पहुंचे अयोध्या

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। कई फिल्मी सितारे भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ से लेकर रोहित शेट्टी, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ तक अयोध्या पहुंचे हैं। इसके अलावा साउथ सिनेमा की कई नामी हस्तियां भी श्रीराम की नगरी पहुंच गई हैं, जिसमें रजनीकांत और एसएस राजामौली का नाम शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें