
आलिया भट्ट इस साल करेंगी कान्स में डेब्यू, बोलीं- मैं उत्साहित हूं
क्या है खबर?
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने बहुत कम समय और उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। फिल्म दर फिल्म उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
अब आलिया इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है।
दरअसल, आलिया और रणबीर कपूर ने आज (13 मार्च) मुंबई में 'मीट-एंड-ग्रीट' सेशन का आयोजन किया था, जहां उन्होंने बताया कि वह इस साल कान्स में डेब्यू करेंगी।
बयान
2 साल पहले किया था मेट गाला में डेब्यू
मीडिया से बात करते हुए आलिया ने कहा, "हां, मैं कान्स में डेब्यू कर रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं।" अभिनेत्री ने बताया कि वह एक लोकप्रिय सौंदर्य ब्रांड के लिए पहली बार कान्स रेड कार्पेट पर चलेंगी।
2 साल पहले आलिया ने मेट गाला में डेब्यू किया था और अब प्रशंसक उनके कान्स लुक का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से 24 मई, 2025 तक होगा।
आलिया
आलिया के पास हैं ये फिल्में
काम के मोर्चे पर बात करें तो आलिया को पिछली बार फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
अब आलिया जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इसमें शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके बाद आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है।