NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता
    अगली खबर
    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता
    आलिया से लेकर भारती तक, 2022 में माता-पिता बने ये सितारे

    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 22, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    साल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर है। ये साल कई भारतीय सितारों के लिए बेहद खास रहा।

    2022 में कई सेलेब्स को माता-पिता बनने का सुख मिला और उन्होंने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया।

    कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा तक, साल 2022 में इन सितारों के घर में किलकारियां गूंजी हैं।

    आइए एक नजर डालते हैं उन सेलेब्स पर जिन्होंने 2022 में अपने घर में बच्चे का स्वागत किया।

    #1

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

    मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अप्रैल 2022 में बेबी बॉय लक्ष को जन्म दिया, जिसे ये कपल प्यार से गोला कहते हैं।

    भारती ने हर्ष लिंबाचिया के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान किए अपने एक फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बेटा हुआ है।'

    भारती और हर्ष पहली बार माता-पिता बन सातवें आसमान पर हैं।

    बता दें कि हर्ष-भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी।

    #2

    काजल अग्रवाल और गौतम किचलू

    2022 में अभिनेत्री काजल अग्रवाल और गौतम किचलू माता-पिता बने। काजल ने 19 अप्रैल को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

    कपल ने अपने बेटे का नाम नील रखा है। काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर, 2020 को धूमधाम से शादी रचाई थी।

    शादी के बाद कपल ने 1 जनवरी, 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया था।

    #3

    सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा

    बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।

    इसके बाद 20 अगस्त, 2022 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने घर एक बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है।

    सोनम और आनंद को एक स्वस्थ बच्चे का आशीर्वाद मिला है।

    आपको बता दें कि सोनम ने साल 2019 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।

    #4

    अपूर्वा अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी

    शादी के करीब 18 साल बाद टीवी कपल अपूर्वा अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी 14 अक्टूबर, 2022 को एक बच्ची के माता-पिता बने हैं।

    कपल ने अपनी बेटी का नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री रखा है।

    कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपूर्व और शिल्पा 2004 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

    'परदेस' और 'प्यार कोई खेल नहीं' जैसी फिल्मों में अपूर्व ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

    #5

    प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 21 जनवरी, 2022 को सोशल मीडिया के जरिए से एक बच्ची के आगमन की खबर देकर सबको चौंका दिया था।

    दरअसल, कपल ने सेरोगेसी के जरिए एक नन्ही परी का स्वागत किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनास रखा है।

    अक्सर अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ इंस्टा पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने फेस रिवील नहीं किया है।

    #6

    आलिया भट्ट और रणबीर शादी

    14 अप्रैल, 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। जून में आलिया ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी को रिवील किया था, जिसके बाद वह प्रेग्नेंसी की वजह से लाइमलाइट में आ गई थीं।

    6 नवंबर, 2022 को आलिया और रणबीर के घर के बेबी गर्ल ने कदम रखा है, जिसका नाम कपल ने राहा रखा है।

    प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद आलिया पहले 'डार्लिंग्स' और फिर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में व्यस्त रहीं।

    जानकारी

    ये सितारे भी बने माता-पिता

    बता दें कि इन सितारों के अलावा हेजल कीच और युवराज सिंह, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी इस साल माता-पिता बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    सोनम कपूर

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    आलिया भट्ट

    'ब्रह्मास्त्र' की बंपर कमाई जारी, फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ रुपये रणबीर कपूर
    'ब्रह्मास्त्र' में हैं 4500 VFX शॉट्स, 'अवेंजर्स: एंंडगेम' के मुकाबले करीब दुगना है विजुअल इफेक्ट बॉलीवुड समाचार
    दुनियाभर में 'ब्रह्मास्त्र' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया रणबीर कपूर
    रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर

    'स्टार वार्स' के लिए रणबीर को मिला था ऑफर, ऑडिशन देने से कर दिया था मना सेलिब्रिटी गॉसिप
    अक्टूबर में इस तारीख को आलिया-रणबीर बन सकते हैं माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप
    2025 में रिलीज हो सकती है 'ब्रह्मास्त्र 2', अयान मुखर्जी ने दिए संकेत शाहरुख खान
    'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद और फिल्मों में साथ काम कर सकते हैं रणबीर-आलिया बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर

    पहली मुलाकात में अपने दोस्त के साथ सोनम की जोड़ी बनाना चाहते थे उनके पति आनंद बॉलीवुड समाचार
    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट बॉलीवुड समाचार
    इस बीमारी का शिकार हुईं सोनम कपूर, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    इस तरह बॉलीवुड मना रहा गणेश चतुर्थी, कंगना-अर्जुन सहित कई सितारों ने फैन्स को दी बधाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025