Page Loader
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के लिए करना होगा और अधिक इंतजार, बदली रिलीज तारीख 
6 जून, 2025 में रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5'

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के लिए करना होगा और अधिक इंतजार, बदली रिलीज तारीख 

Dec 04, 2023
10:22 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार को पिछली बार 'मिशन रानीगंज' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। मौजूदा वक्त में अभिनेता 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली (1 नवंबर) के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने 'हाउसफुल 5' की रिलीज तारीख को टाल दिया है। दर्शकों को इस फिल्म के लिए 2025 तक इंतजार करना होगा।

हाउसफुल

6 जून, 2025 में रिलीज होगी फिल्म 

अब हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' 6 जून, 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर की जानकारी खुद अक्षय ने अपने प्रशंसकों को दी है। उन्होंने 'हाउसफुल 5' की बदली रिलीज तारीख से जुड़ा आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा, '5वीं बार मनोरंजन अपने रास्ते पर है। 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।' 'हाउसफुल' का निर्देशन तरूण मनसुखानी कर रहे हैं। इसमें रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

'हाउसफुल 5' के लिए करना होगा इंतजार