Page Loader
'खेल खेल में' का पहला गाना हुआ रिलीज, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने दी आवाज
'खेल खेल में' का पहला गाना 'हौली हौली' जारी (तस्वीर: एक्स/@ItsMePragya)

'खेल खेल में' का पहला गाना हुआ रिलीज, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने दी आवाज

Jul 25, 2024
06:05 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार को इन दिनों फिल्म 'सरफिरा' में देखा जा रहा है। भले ही इस फिल्म में अक्षय की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही हो, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 'सरफिरा' की असफलता के बाद अब अक्षय आने वाले दिनों फिल्म 'खेल खेल में' में अपनी मौजदूगी दर्ज कराएंगे। यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। अब निर्माताओं ने 'खेल खेल में' का पहला गाना 'हौली हौली' जारी कर दिया है।

खेल खेल में

गुरु रंधावा ने लिखे हैं बोल

'हौली हौली' को गुरु रंधावा, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने मिलकर गाया है, वहीं इस गाने के बोल रंधावा ने लिखे हैं। रंधावा ने ही इस गाने को कंपोज किया है। मुदस्सर अजीज ने 'खेल खेल में' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'खेल खेल में' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट