अक्षय कुमार 'सामुक' की शूटिंग के लिए तैयार, ला रहे भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म
क्या है खबर?
अक्षय कुमार भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म 'सामुक' के लिए कमर कस चुके हैं। इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी विपुल अमृतलाल शाह ने संभाली है, जो पूर्व में 'द केरल स्टोरी' और 'गर्वनर' जैसी फिल्में देकर चर्चा बटोर चुके हैं। 'आंखें', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों के बाद अक्षय और विपुल की जाेड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आ रही है। ताजा अपडेट है कि अभिनेता जल्द ही 'सामुक' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
तैयारी
लंदन में शुरू होगी 'सामुक' की शूटिंग
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, निर्माता आगामी एलियन थ्रिलर फिल्म के लिए लंदन में शूटिंग शुरू करेंगे।
इसी महीने 23 अगस्त से शूटिंग मुख्य रूप से शुरू हो जाएगी और 90 प्रतिशत निर्माण कार्य लंदन में ही पूरा होगा, जबकि अन्य हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा। निर्देशन की कमान कनिष्क वर्मा को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि 'सामुक' में अक्षय बिलकुल अलग तरह के अवतार में दिखाई देंगे, जो उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
रिलीज
अगले साल पर्दे पर फिल्म को लाने की तैयारी
'सामुक' को थिएटर फिल्म के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके 2027 में रिलीज होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता इस फिल्म को हाॅलीवुड स्तर का बनाना चाहते हैं, इसलिए परियोजना में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के 2 दिग्गजों को भी शामिल किया गया है।
ये दिग्गज पूर्व रॉयल मरीन कमांडो और स्टंट को-ऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर हैं, जो 'वेनम', 'स्टार वॉर्स' और 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।