'वेलकम टू ज जंगल' से रिलीज हुआ अक्षय-दिशा का धमाकेदार गाना, तलविंदर ने लगाए सुर
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू ज जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब निर्माताओं ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म से धमाकेदार गाना 'क्यों' जारी किया है, जिसका फिल्मांकन अक्षय और दिशा पाटनी पर किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में इस गाने को जगह ही नहीं मिली। यह गाना इंटरवल के दौरान दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। खुद अक्षय ने फिल्म के इंटरवल में इस बात का जिक्र किया है।
गाना
जोशीले बीट के साथ पार्टी वाली वाइब देता है ये गाना
अक्षय ने गाने का वीडियो जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'जिस गाने पर आप सिनेमाघरों में झूम रहे थे, वह आ गया है! 'क्यों' अब उपलब्ध है।' गाने को तलविंदर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल और संगीत भी उन्होंने खुद तैयार किया है। अक्षय और दिशा के रोमांटिक डांस की कोरियोग्राफी आदिल शेख ने की है। बता दें, 'वेलकम टू ज जंगल' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन समेत कई सितारे मौजूद हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
The song you've been vibing to in theatres is here! 🎶#Kyun Out Now: https://t.co/l8PYAI46FQ#WelcomeToTheJungle in cinemas now 🍿
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 29, 2026
Book your tickets: https://t.co/sBFhGu6tdu pic.twitter.com/Ia5FKykDwL