आकांक्षा चौधरी के साथ नवरात्रि समारोह में हुई बदसलूकी, बोलीं- मेरा अपहरण कर लिया था
क्या है खबर?
'स्प्लिट्सविला' और 'लॉक अप 2' जैसे रियलिटी शो से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली आकांक्षा चौधरी के साथ एक हैरान करने वाली घटना हुई है। पुणे में हुए एक नवरात्रि के समारोह में अभिनेत्री के साथ बदसलूकी हुई। आकांशा ने समारोह के आयोजकों पर उत्पीड़न, धमकी देने और उनके पैसे न देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "उन लोगों ने मुझे किडनैप ही कर लिया था।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन 18 साल के बच्चे कर रहे थे।
मामला
आयोजक नहीं थे समारोह में ले जाने को तैयार
आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए पूरी घटना और आपबीती बताई। अभिनेत्री ने दावा किया कि आयोजकों का उन्हें वेन्यू में ले जाने का कोई इरादा नहीं था।
उन्होंने कहा, "चूंकि मेरे दर्शक वहां पहुंच गए थे, इसलिए मैंने उन्हें धमकी दी कि मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी।" आकांशा ने पैसे न मिलने के बाद भी और समारोह खत्म होने के बाद भी केवल अपने प्रशंसकों के लिए समारोह में जाने का फैसला किया था।
घटना
मुझे किडनैप करके ले गए- आकांशा
आकांशा ने आगे आरोप लगाया कि आयोजकों ने उन्हें और उनकी टीम की एक सदस्य को जबरन कार में बैठाया और भीड़ के आगे गाड़ी से उतारने की कोशिश की।
उन्होंने बताया, "जब हम वहां पहुंचे, तब पूरे दर्शकों के सामने पतली-सी बैरिकेडिंग के एकदम सामने मेरी गाड़ी खड़ी कर दी। मैं उधर चिल्ला रही हूं कि मैं अंदर नहीं जा सकती, मेरी टीम मेरे पास नहीं है।"
हालांकि, आयोजक हंसते रहे और आकांक्षा की एक नहीं सुनी।
वीडियो
घटना से जुड़ा वीडियो भी किया साझा
आकांक्षा ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनकी कार को कुछ आदमियों ने घेर रखा था। उन्होंने दावा किया कि उन लोगों ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की।
उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे कार लॉक करनी पड़ी, ताकि वे उसे खोलकर मुझे जबरदस्ती बाहर न निकाल सकें।' आकांक्षा ने रौनक नाम के एक आयोजक को रोकने के लिए उसे थप्पड़ मारने की बात भी मानी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
🚨 Breaking #AkankshaChoudhary was tried to Kidnapped by few people Abhishek , Bouna Prince &
— Rolexx. OG 👑 (@Kig__x76331) October 18, 2026
Nakul 😱
Akanksha said thy asked to shoot with thm she said I charge for that but unfortunately these berojgar didn't pay 😭#ElvishYadav #ElvishArmy #BiggBoss20 pic.twitter.com/1G9RUYq00j
धमकी
आयोजकों के परिवारवालों ने आकांक्षा को डराया-धमकाया
आकांक्षा के मुताबिक, आयोजकों और उनके परिजनों ने उन्हें धमकाया। अभिनेत्री ने स्टोरी पर वीडियो साझा कर लिखा, 'इन प्रभावशाली लोगों और उनके परिवारों ने मुझे बहुत बुरे दौर से गुजारा। घटना के बाद वे मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गए, क्योंकि मैंने रोनक को कार रोकने के लिए कहा था और ऐसा न करने पर उसे थप्पड़ मार दिया था।'
आकांक्षा ने उन पर घंटों तक डराने-धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।
जानकारी
स्टोरी हटाने की मिली धमकी- आकांक्षा
आकांक्षा ने बताया कि रौनक के परिवार वाले उनके होटल तक पहुंच गए थे और इंस्टाग्राम की स्टोरी हटाने की धमकी दे रहे थे। उन्हें धमकी दी गई कि वे बहुत प्रभावशाली लोग हैं और सब कुछ अपने तरीके से संभाल लेंगे।