
बेटी आराध्या के जन्मदिन पर पहुंचे थे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या की भी दिखीं झलक; देखें वीडियो
क्या है खबर?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
16 नवंबर को ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या का 13वां जन्मदिन मनाया और जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, लेकिन इन तस्वीरों में अभिषेक अनुपस्थित दिखे।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था अभिषेक अपनी बेटी के जन्मदिन में नहीं पहुंचे, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
सच्चाई
दोनों को साथ देख खुश हुए प्रशंसक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक को आराध्या का जन्मदिन साथ मनाते हुए देखा जा सकता है।
आराध्या की बर्थडे पार्टी आयोजित करने वाली कंपनी प्लेटाइम इंडिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो साझा किए हैं।
पहले वीडियो में ऐश्वर्या को अपनी बेटी के जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।
दूसरे वीडियो में अभिषेक ने भी कंपनी के एक सदस्य को धन्यवाद कहा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#AishwaryaRai #AbhishekBachchan pic.twitter.com/lDOJ4OXnX2
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) December 1, 2024