Loading...
रणवीर सिंह बेटी के जन्म के बाद मुंबई में फिर शुरू करेंगे 'प्रलय' की शूटिंग
रणवीर फिर शुरू करेंगे 'प्रलय' की शूटिंग

रणवीर सिंह बेटी के जन्म के बाद मुंबई में फिर शुरू करेंगे 'प्रलय' की शूटिंग

लेखन सयाली
Oct 19, 2026
05:16 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर मुंबई में एक छोटे शूटिंग शेड्यूल के लिए 27 अक्टूबर को सेट पर वापसी कर सकते हैं। 19 सितंबर को अपनी और दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटी के जन्म से पहले, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी। हालांकि, अपने अगले ब्रेक से पहले वह कुछ दिन इसकी शूटिंग दोबारा करने वाले हैं।

रणवीर

मुंबई में क्यों होगी शूटिंग?

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग का नया शेड्यूल कुछ हफ्तों तक चल सकता है। शूटिंग मुंबई में की जा रही है, जिससे अभिनेता को कुछ समय के लिए काम पर लौटने का मौका मिलेगा।

इसके बाद वह फिर से शूटिंग से ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके आगे के शूटिंग शेड्यूल को तय नहीं किया गया है।

खबरों के मुताबिक, 'प्रलय' की शूटिंग का अगला बड़ा शेड्यूल 2027 में शुरू होने वाला था।

मुंबई

क्यों बदलनी पड़ी शूटिंग की जगह?

'प्रलय' का कुछ हिस्सा पहले ऑस्ट्रेलिया में शूट होने वाला था। हालांकि, अगस्त में इसकी शूटिंग मुंबई में करने का फैसला लिया गया था।

उस वक्त दीपिका दूसरी बेटी के साथ गर्भवती थीं और रणवीर उनकी देखभाल कर सकें, इसलिए शूटिंग की जगह बदली गई थी। इसके अलावा फिल्म के निर्माताओं को ऑस्ट्रेलिया के कुछ स्थानों पर शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी।

इसके चलते भी ये फैसला लिया गया।

ADVERTISEMENT